Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


खेतों से ट्यूबवेल की मोटर, तार व बिजली के अन्य उपकरण चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार. 5 वारदातों का खुलासा।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 2, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 2 जून 2022, सीआईए-टू पुलिस की टीम ने खेतों से ट्यूबवेल की मोटर, तार व बिजली के अन्य उपकरण चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की हैं। पुलिस पुछताछ में आरोपियों ने चोरी की 5 वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजबीर पुत्र बनारसी व विनोद पुत्र महेंद्र निवासी मोरखी जीन्द के रूप में हुई।

सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया पूछताछ में खुलासा हुआ दोनो आरोपियों ने शार्टकट तरीके से पैसे कमाने की चाहत में योजना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। अरोपियों ने चोरी किये सामान को राह चलते कबाड़ी को बेचकर ज्यादातर पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए। दोनो आरोपियो के कब्जे से बचे 1800 रूपए व टयूबवेल के दो पंखे व वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने गिरफ्तार दोनो आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया बुधवार को गश्त के दौरान सीआईए-टू की एक टीम जीटी रोड पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की जाटल रोड पर नहर के पास संदिग्ध किस्म के दो युवक एक प्लेटीना बाइक पर सवार होकर किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस दे दोनो युवको को काबू कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों ने मार्च में गांव हथवाला में खेतों में बने कोठड़े से ट्यूबवेल की तार व ग्रीफ चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना समालखा में हथवाला निवासी अशोक पुत्र रामसिंह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। गहनता से पुछताछ करने पर आरापियों ने चोरी की चार अन्य वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। उक्त वारदातों बारे संबिधत थाना में मुकदमें दर्ज हैं।

चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा हुआ:

  1. आरोपियों ने मार्च में थाना समालखा क्षेत्र के अंतर्गत गांव हथवाला में खेत में लगे 3/4 ट्यूबवेलों से तार व ग्रीफ चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। थाना समालखा में हथवाला निवासी किसान अशोक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। (1800 रूपए बरामद।
  2. आरोपियों ने मार्च में थाना मतलौडा क्षेत्र के अंतर्गत गांव अटावला में खेत में लगे ट्यूबवेल से स्टार्टर, ग्रीफ व 100 मीटर केबल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। थाना मतलौडा में अटावला निवासी किसान गुलाब की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  3. आरोपियों ने अप्रैल में थाना मतलौडा क्षेत्र के अंतर्गत गांव अहर में बने जल घर से लोहे की पाइप चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। एसडीओ पब्लिक हैल्थ मतलौडा की शिकायत पर थाना मतलौडा में मुकदमा दर्ज है।
  4. आरोपियों ने नवम्बर में थाना मतलौडा क्षेत्र के अंतर्गत गांव पाथरी में खेतों में लगे एक ट्यूबवेल की मोटर चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। थाना मतलौडा में पाथरी निवासी किसान मनोज की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  5. आरोपियों ने दिसम्बर में थाना मतलौडा क्षेत्र के अंतर्गत गांव भंडारी में खेतों में लगे एक ट्यूबवेल की मोटर चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। थाना मतलौडा में भंडारी निवासी किसान सत्यवान की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

Comments