अवैध देसी पिस्तौल व रौंद सहित आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 02 अक्तूबर 2025, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने गांव झट्टीपुर में अड्डे पर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल व रौंद सहित गिरफ्तार किया। आरोपी कि पहचान गांव झट्टीपुर निवासी विनीत उर्फ कोको के रूप में हुई है।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम बुधवार शाम को गश्त के दौरान समालखा में नए बस अडडे के पास थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि गांव झट्टीपुर निवासी विनीत उर्फ कोको के पास अवैध असला है। विनीत झट्टीपुर पुर गांव में अड्डे पर किसी के इंतजार में खड़ा है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर अड्डे पर खड़े युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान विनीत उर्फ कोको पुत्र संजीव निवासी झट्टीपुर के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसकी पहनी हुई लोयर से एक देसी पिस्तौल व एक जिंदा रौंद बरामद हुआ। देसी पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।
प्रभारी इंस्पेटर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी विनीत उर्फ कोको ने पुलिस को बताया उसने उक्त देसी पिस्तौल व रौंद गत फरवरी महीने में अपने दोस्त रविंद्र उर्फ मीन्ना से 45 हजार रुपए में खरीदा था। रविंद्र उर्फ मीन्ना की मार्च महीने में हत्या हो गई थी। पूछताछ में आरोपी विनीत ने पुलिस को बताया वह दोस्तों में रौब दिखाने के लिए देसी पिस्तौल व रौंद को अपने साथ लेकर चलता था।
पुलिस ने आरोपी विनीत उर्फ कोको के खिलाफ थाना समालखा में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर वीरवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments