अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार . निशानदेही पर असला तस्कर को भी गिरफ्तार किया
BOL PANIPAT : 24 जुलाई 2022, सीआईए-टू पुलिस की टीम ने अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी को काबू कर निशानदेही पर असला तस्कर को भी गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान दिलशाद पुत्र सुक्रपाल व ताहिर पुत्र जमालदीन निवासी राणा माजरा पानीपत के रूप में हुई।
सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया उनकी एक टीम शनिवार की सायं गश्त के दौरान डाहर बाईपास पर गोल चक्कर के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गांव डाहर की और से एक संदिग्ध किस्म का युवक पैदल आते दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर वापिस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए कुछ कदमों पर ही आरोपी युवक को काबू कर तलाशी ली तो लोअर की जेब से एक अवैध देसी पिस्तौल बरामद हुआ। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान दिलशाद पुत्र सुक्रपाल निवासी राणा माजरा के रूप में बताई।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया आरोपी दिलशाद के खिलाफ थाना इसराना में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गहनता से पूछताछ की गई तो आरोपी ने उक्त अवैध देशी पिस्तौल दोस्तों में रौब दिखाने के लिए कुछ दिन पहले गांव राणा माजरा निवासी ताहिर पुत्र जमालदीन से खरीदने बारे स्वीकारा। पुलिस टीम ने आरोपी दिलशाद की निशानदेही पर असला तस्कर आरोपी ताहिर को गांव राणा माजरा से गिरफ्तार किया। गहनता से पुछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments