23 ग्राम स्मैक सहित नशा तस्कर गिरफ्तार
BOL PANIPAT, 06 अप्रैल: सीआईए थ्री पुलिस ने गढी बेसिक रोड पर नंगला मोड़ के पास एक युवक को 23 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान कैराना यूपी निवासी ताबिश के रूप में हुई है।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम रविवार शाम को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान बबैल गांव के अड्डे पर थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली कि यूपी निवासी एक युवक गांव गढी बेसिक की और से पैदल बराना गांव की तरफ आ रहा है। युवक के पास मादक पदार्थ होने की संभावना है। मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गढी बेसिक रोड पर नंगला मोड़ के पास युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान ताबिश पुत्र मतलूब निवासी कला मोहल्ला कैराना यूपी के रूप में बताई। पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट एईटीओ विकास भारद्वाज की मौजूदगी में युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई पेंट की जेब से पैकिंग में स्मैक (नशीला पदार्थ) बरामद हुई। बरामद स्मैक का वजन करने पर 23ग्राम पाया गया।
प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह शार्टकट तरिके से मौटे पैसे कमाने के चार दिन पहले यूपी के लखनऊ में एक युवक से 25 ग्राम स्मैक कम कीमत पर खरीद कर लाया था। उसने 2 ग्राम स्मैक राह चलते अज्ञात नशा करने वालों को बेचकर पैसे खर्च कर दिए। रविवार को आरोपी बची 23 ग्राम स्मैक को लेकर बेचने के लिए यूपी से गढी बेसिक व बराना गांव की तरफ पैदल ग्राहक की फिराक में आ रहा था। आरोपी के कब्जे से बरामद स्मैक को कब्जा पुलिस में लेकर थाना सेक्टर 13/17 में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर सोमवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments