Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


जानलेवा हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 30, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT, 30 जनवरी 2026 : थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस ने विकास नगर में बेटे व दंपत्ति से मारपीट व जांनलेवा हमला करने के तीन आरोपियों को वीरवार शाम को विकास नगर से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान गांव सालवन जिला करनाल हाल विकास नगर निवासी राजू व शत्रुघन उर्फ दीपक और देवीपुरा गोहाना हाल विकास नगर निवासी अमन के रूप में हुई है।

थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में विकास नगर निवासी आशा पत्नी रोहताश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 20 अक्तूबर 2025 की रात करीब 10:30 बजे घर के बाहर गली में कई लड़के खड़े होकर गाली गलौच कर रहे थे। बेटे सन्नी ने लड़कों को गाली गलौच करने से रोका तो जयबीर, दीपक, अमन, गीता व सालवन निवासी राजू ने सन्नी के साथ मारपीट कर दी। यह देख वह पति रोहताश के साथ बेटे को छुड़ाने लगी तो जयबीर ने पति रोहताश के सिर पर लोहे की रॉड मारी। गीता ने उसको चुन्नी से खिचकर गिरा दिया और जयबीर ने रॉड मारी। सभी आरोपियों ने मिलकर उसके पति रोहताश, बेटे सन्नी व उसको रॉड, डंडे व लात घूस्से से चोट मारी। बेटा सन्नी उन्हें उठाकर ले जाने लगा तो आरोपियों ने रास्ता रोककर धमकी दी आज तुम्हें जांन से मारेंगे। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में आशा की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में तीनों आरोपियों ने मामले में नामजद महिला सहित दोनों साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी राजू ने पुलिस को बताया वह और शत्रुघन उर्फ दीपक चचेरे भाई है। 20 अक्तूबर की रात शत्रुघन उर्फ दीपक और अमन उसके घर आए थे। शत्रुघन उर्फ दीपक के साथी उसकी पैसों के लेन देन को लेकर गली में कहासुनी व गाली गलौच हो गई । इसी बीच पड़ोसी सन्नी वहा आकर उन्हे टोकने लगा, तभी उन्होंने मिलकर सन्नी की पिटाई कर दी। झगड़े का शौर सुनकर सन्नी के माता पिता छुड़ाने के लिए आए तो उन्होंने बहन व जीजा के साथ मिलकर उन दोनों की भी पिटाई कर दी थी।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को शुक्रवार को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। वारदात में शामिल फरार अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments