अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार. निशानदेही पर असला तस्कर को भी गिरफ्तार किया.
BOL PANIPAT : 12 जनवरी 2023, सीआईए थ्री पुलिस की टीम ने बुधवार को गांव आटा अड्डे पर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक 315 बौर का अवैध देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर असला तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम बुधवार को गश्त के दौरान गांव जौरासी के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की गांव आटा अड्डे पर संदिग्ध किस्म का एक युवक वाहन के इंतजार में खड़ा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान जुगनू पुत्र समुंद्र निवासी खोजकीपुर कलां के रूप में बताई। तलाशी लेने पर आरोपी की पेंट की जेब से एक 315 बौर का अवैध देसी पिस्तौल बरामद हुआ।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया की आरोपी जुगनू के खिलाफ थाना समालखा में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपी से खुलाशा हुआ उसने हथियार रखने का शौक पूरा करने के लिए उक्त देसी पिस्तौल करीब एक साल पहले अपने गांव निवासी विक्की पुत्र चंद्र से 5 हजार रूपए में खरीदा था। पुलिस टीम ने आरोपी जुगनू की निशानदेही पर दबिस देते हुए आरोपी विक्की को गांव खोजकीपुर कला से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी विक्की ने उक्त देसी पिस्तौल करीब 3 साल पहले यूपी के कैराना में एक अज्ञात युवक से 4 हजार रूपए में खरीद कर लाने बारे स्वीकारा।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया की गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments