लघु सचिवालय परिसर से बाइक चोरी करने वाले आरोपी को थाना शहर पुलिस ने जीन्द से गिरफ्तार किया. चोरी की बाइक बरामद.
BOL PANIPAT : 03 अगस्त 2024, थाना शहर पुलिस ने लघु सचिवालय परिसर से बाइक चोरी करने वाले आरोपी को शुक्रवार को जीन्द से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान नवीन उर्फ सिन्हां निवासी अमरावली खेड़ा जीन्द के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की 1 स्पलेंडर बाइक बरामद की।
थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर राजबीर सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए आरोपी ने 29 जुलाई को लघु सचिवालय परिसर से एक स्पलेंडर बाइक चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे उपायुक्त कार्यालय में सेवादार तैनात दिनेश पुत्र विष्णु दयाल की शिकायत पर थाना शहर में अभियोग दर्ज है।
इंस्पेक्टर राजीबर सिंह ने बताया कि आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ चोरी की वारदातों के जीन्द जिला के विभिन्न थाना में 4 अभियोग दर्ज है। आरोपी करीब 20 दिन पहले ही जीन्द जेल से बेल पर बाहर आया था। आरोपी ने बाहर आते ही फिर से बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा एक स्पलेंडर बाइक बरामद कर पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments