Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 27, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 27 अगस्त 2023,सीआईए थ्री पुलिस टीम ने सनौली रोड पर शिव चौक के पास एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सुनील निवासी ददलाना के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी सुनील ने बताया कि उसको बाइक चलाने का शौक है। शौक पूरा करने के लिए उसने बाइक चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर पुलिस ने पूछताछ के बाद रविवार को आरोपी सुनील को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम को शनिवार देर शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक एचएफ डीलक्स बाइक पर सवार होकर सनौली रोड शिव चौक के पास घूम रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए मौके पर दबिश देकर बाइक सवार युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सुनील पुत्र पालेराम निवासी ददलाना के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक 6 जुलाई की शाम मित्तल मेगा मॉल के सामने पार्क के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में सतीश पुत्र सूबे सिंह निवासी भालसी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

Comments