Monday, August 3, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 3, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 3 सितम्बर 2022, सीआईए थ्री पुलिस की टीम ने चोरी की बाइक सहित एक युवक को गोयला खेड़ा अड्डे से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान प्रदीप निवासी गोयला खेड़ा बापौली पानीपत के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर मंजीत ने बताया उनकी एक टीम शुक्रवार को गश्त के दौरान थाना बापौली क्षेत्र के अंतर्गत मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि गांव गोयला खेड़ा निवासी प्रदीप काले रंग की बाइक पर सवार होकर बापौली से गांव की तरफ आएगा। प्रदीप के पास बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानकर तुरंत गोयला खेड़ा अड्डे पर नाकाबंदी कर वहा से गुजरने वाले संदिग्ध वाहन चालकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद आरोपी बापौली की तरफ से बाइक पर सवार होकर आया। पुलिस टीम ने युवक को नाके पर रोक कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान प्रदीप पुत्र सुरेंद्र निवासी गोयला खेड़ा के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर आरोपी युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक जून में संजय चौक के पास एक मोबाइल की दुकान के सामने से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना शहर में सुभाष निवासी जाटल रोड पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया आरोपी प्रदीप के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments