सट्टा खाईवाली करते आरोपी काबू. दाव पर लगी 1760 रूपए की नगदी बरामद.
BOL PANIPAT : थाना तहसील कैंप पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना पर दंबिस देकर सट्टा खाईवाली कर रहे एक युवक को काबू किया है। मौके पर आरोपी के कब्जे से सट्टे के नंबरों की पर्ची व दाव पर लगी 1760 रूपए की नगदी बरामद हुई। आरोपी की पहचान शैंकी पुत्र प्रवीन निवासी राम नगर तहसील कैंप पानीपत के रूप में हुई।
थाना तहसील कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा जूआ सट्टा खाईवाली सहित अन्य गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत बुधवार को थाना तहसील कैंप पुलिस की टीम गश्त के दौरान देवी मंदिर के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि देशराज कॉलोनी में शक्ति दूध वाले की दुकान के पास खाली प्लाट में एक युवक अवैध रूप से सट्टा खाईवाली कर रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर सट्टा खाईवाली कर रहे आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। मौके पर आरोपी के कब्जे से सट्टे के नंबरों की पर्ची व दाव पर लगी 1760 रूपए की नगदी बरामद हुई। आरोपी की पहचान शैंकी पुत्र प्रवीन निवासी राम नगर तहसील कैंप पानीपत के रूप में हुई। पुलिस टीम ने आरोपी शैंकी के खिलाफ थाना तहसील कैंप में गेम्बलिग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments