Friday, September 25, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी के मामले में माननीय न्यायालय से पीओ घोषित आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 25, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 25 सितंबर : पानीपत पुलिस द्वारा पीओ, बेल जंपर व उद्धोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत थाना शहर पुलिस ने चोरी के एक मामले में माननीय न्यायालय से पीओ घोषित आरोपी को वीरवार शाम को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप निवासी बिचपड़ी सोनीपत के रूप में हुई है।

थाना शहर प्रभारी सब इंस्पेक्टर कटार सिंह ने बताया कि आरोपी प्रदीप थाना शहर में दर्ज चोरी के एक मामले में जेल में बंद था। जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी को मामले की सुनवाई के दौरान निर्धारित तारीखों पर माननीय न्यायालय में पेश होना था, लेकिन वह न्यायालय में पेश नहीं हुआ। लगातार गैरहाजिर रहने पर माननीय न्यायालय द्वारा फरवरी 2026 में आरोपी प्रदीप को पीओ घोषित किया गया था।

उन्होंने बताया कि माननीय न्यायालय द्वारा पीओ घोषित किए जाने के बाद आरोपी के खिलाफ थाना शहर में पीओ का अभियोग दर्ज किया गया था। थाना शहर पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में लगातार प्रयासरत थी। पुलिस टीम ने वीरवार शाम आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी प्रदीप को शुक्रवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Comments


Leave a Reply