पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के द्वारा आज सात पुलिसकर्मियों के तबादलों की लिस्ट जारी की
BOL PANIPAT : पानीपत के पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के द्वारा आज सात पुलिसकर्मियों के तबादलों की लिस्ट जारी की गई है। ट्रैफिक इंचार्ज पूर्व जॉन पानीपत इंस्पेक्टर सुनील कुमार को एसएचओ तहसील कैंप पुलिस स्टेशन, ट्रैफिक इंचार्ज पश्चिमी जोन पानीपत इंस्पेक्टर बलबीर सिंह को एसएचओ बापौली पुलिस स्टेशन, एसएचओ बापौली पुलिस स्टेशन इंस्पेक्टर उमर मोहम्मद को एसएचओ किला थाना की जिम्मेदारी दी गई है।
इंस्पेक्टर अंकित कुमार का तबादला सेक्टर 29 थाना एसएचओ से मॉडल टाउन थाना एसएचओ के तौर पर किया गया है। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार का तबादला पानीपत शहर थाना से सेक्टर 29 थाना एसएचओ के तौर पर किया गया है।
इंचार्ज सुपरविजन डायल 112 इंस्पेक्टर मनजीत सिंह का तबादला एसएचओ बाबरपुर पुलिस स्टेशन के तौर पर किया गया है तथा उन्हें सुपरविज़न डायल 112 का एडिशनल चार्ज भी दिया गया है। वही महिला इंस्पेक्टर सुशीला का तबादला एसएचओ महिला थाना के तौर पर किया गया है।

Comments