मारपीट के मामले में पीओ घोषित आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT , 16 अप्रैल: पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में जिला पुलिस पीओ, बेल जंपर व उद्धोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुए है। अभियान के तहत बुधवार को थाना शहर पुलिस ने मारपीट के एक मामले में माननीय न्यायालय से भगोड़ा घोषित आरोपी आठ मरला निवासी रमेश को गिरफ्तार किया।
थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया कि मारपीट के एक मामले में माननीय न्यायालय में निर्धारित तारिखों पर ना पहुंचने पर रमेश को अगस्त 2025 में पानीपत माननीय न्यायालय द्वारा पीओ घोषित किया गया था। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में बीएनएस की धारा 209 के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। आरोपी रमेश पुलिस पकड़ से बचने के लिए छुपकर रह रहा था। थाना शहर पुलिस ने बुधवार को आरोपी रमेश को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

Comments