Sunday, September 13, 2026
Newspaper and Magzine


हत्या मामले में माननीय न्यायालय से पीओ घोषित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 19, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 19 अप्रैल 2024, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने पत्नी की हत्या मामले में माननीय न्यायालय से पीओ घोषित आरोपी विनोद निवासी विजय नगर को सोनीपत के मोई माजरी गांव से गिरफ्तार किया।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा पीओ, बेल जंपर व उद्योषित आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत सीआईए थ्री पुलिस टीम ने मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर पत्नी की हत्या मामले में माननीय न्यायालय से पीओ घोषित आरोपी विनोद निवासी विजय नगर को वीरवार देर शाम सोनीपत के मोई माजरी गांव से गिरफ्तार किया।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि आरोपी विनोद के खिलाफ पत्नी की हत्या का थाना किला में वर्ष 2019 में अभियोग दर्ज है। वारदात के कुछ दिन बाद ही पुलिस ने आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उसे जेल भेज दिया था। आरोपी करीब 6 महीने बाद नवम्बर 2019 में जेल से बेल पर बाहर आ गया था। माननीय न्यायालय में निर्धारित तारिखों पर ना पहुंचने पर आरोपी विनोद को माननीय न्यायालय ने मई 2023 में पीओ घोषित किया था। आरोपी के खिलाफ थाना किला में आईपीसी की धारा 174ए के तहत अभियोग दर्ज किया गया था।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी विनोद ने पुलिस को बताया उसने यूपी के इलाहबाद में व सोनीपत के मोई माजरी गांव में छुपकर फरारी काटी। पुलिस ने पूछताछ के बाद शुक्रवार को आरोपी विनोद को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments