मशीन चोरी करने वाला आरोपी गन्नौर से गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 15 मार्च 2023, गांव डिकाडला खेत में रखी मिट्टी उठाने वाली मशीन चोरी करने वाले आरोपी को बीती देर सायँ सीआईए टू की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बिजेंद्र पुत्र लच्छम निवासी पटेल नगर गन्नौर के रूप में हुई।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि मंगलवार सायँ मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए उनकी टीम ने आरोपी बिजेंद्र को गन्नौर में जीटी रोड पर बस स्टेंड के पास से गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपी ने अपने साथी आरोपी राजू के साथ मिलकर गांव डिकाडला में खेत से मशीन चोरी करने बारे स्वीकारा। पूछताछ में खुलासा हुआ आरोपी अपने सोनालिका ट्रैक्टर के पिछे मशीन को बांध कर चोरी कर ले गए थे। चोरी की वारदात बारे थाना समालखा में प्रवीन निवासी डिकाडला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
थाना समालखा में प्रवीन पुत्र जोगिंद्र निवासी डिकाडला ने शिकायत देकर बताया था कि उसके पास मिट्टी उठाने की मशीन है। मशीन को उसने खेत में खड़ा किया था। 2 मार्च की रात अज्ञात चोर मशीन को चोरी कर ले गए। प्रवीन की शिकायत पर थाना समालखा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि चोरीशुदा मशीन व वारदात में प्रयोग किया ट्रैक्टर बरामद करने व वारदात में संलिप्त इसके साथी आरोपी राजू के ठीकानों का पता लगा काबू करने के लिए पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी बिजेंद्र को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

Comments