Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू, चोरीशुदा 2 मोबाइल फोन व 600 रूपए बरामद।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 8, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 08 फरवरी 2022, चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू, चोरीशुदा 2 मोबाइल फोन व 600 रूपए बरामद। आरोपी की पहचान मंजीत उर्फ छोटू निवासी विकाश नगर पानीपत के रूप में हुई।

सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया सोमवार को गश्त के दौरान सीआईए-टू पुलिस की टीम को गुप्त सूचना मिली की जीटी रोड अनांज मंडी कट के पास संद्विगध किस्म का एक युवक मोबाइल फोन बेचने की फिराक में घूम रहा है। युवक के पास उक्त मोबाइल चोरी का होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दे आरोपित युवक को काबू की गहनता से पुछताछ की तो आरोपित ने अपनी पहचान मंजीत उर्फ छोटू पुत्र सुंदर निवासी विकाश नगर पानीपत के रूप मे बताते हुए उक्त मोबाइल फोन अक्तुबर 2021 में विकाश नगर के पास बनी झोपड़ी से चोरी करने बारे स्वीकारा।

चोरी की उक्त वारदात बारे थाना औधोगिक सैक्टर 29 में जितेंद्र पुत्र मिथलेश निवासी नालंदा बिहार हाल किरायेदार विकाश नगर पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। मिथलेश ने 21 अक्तुकर को थाना औधोगिक सैक्टर 29 पुलिस को दी शिकायत में बताया था की वह दोस्त रामचंद्र के प्लाट में बनी झोपड़ी में सो गया था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति झोपड़ी में घूसकर उसके दो मोबाइल फोन चोरी करके ले गया।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया गिरफ्तार आरोपी मंजीत ने चोरीशुदा एक मोबाइल फोन राह चलते अज्ञात युवक को बेच कर कुछ पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए। आरोपी के कब्जे से बचे 600 रूपए व चोरीशुदा एक मोबाइल फोन बरामद। वही आरोपी से बरामद एक अन्य चोरीशुदा मोबाइल के मालिक की पहचान न होने पर 102 सीआरपीसी के तहत कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपी मंजीत को आज माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments