डिश केबल की दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार.
चोरीशुदा 1 एलईडी,18 सेट टॉप बॉक्स,12 चार्जर,21 केबल,1 एलईडी स्टेंड व 3 एलईडी कार्ड बरामद
BOL PANIPAT: 23 मई 2023 , सीआईए टू टीम ने समालखा की पंचवटी कॉलोनी में स्थित डिश केबल की दुकान में चोरी करने वाले आरोपी को बीती देर साय समालखा अड्डे से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान पुनीत पुत्र राजबीर निवासी बैनीवाल पाना समालखा के रूप में हुई।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम सोमवार को गश्त के दौरान समालखा में जीटी रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक समालखा अड्डे के नजदीक किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो युवक ने अपनी पहचान पुनीत पुत्र राजबीर निवासी बैनीवाल पाना समालखा के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने गत दिनों समालखा पंचवटी कॉलोनी में रात के समय एक डिश केबल दुकान से सामान चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की वारदात बारे थाना समालखा में राकेश निवासी राजीव कालोनी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो उसने चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा 1 एलईडी, 18 सेट टॉप बॉक्स, 12 चार्जर, 21 केबल, 1 एलईडी स्टेंड व 3 एलईडी कार्ड बरामद कर पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने आरोपी पुनीत को मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
थाना समालखा में राजीव कॉलोनी निवासी राकेश पुत्र कृष्ण चंद ने शिकायत देकर बताया था कि उसकी समालखा में पंचवटी कॉलोनी में प्रथम मंजिल पर डिश केबल की दुकान है। 19 मई की सुबह दुकान पर जाकर देखा तो दरवाजे का लॉक टुटा हुआ था। दुकान के अंदर जाकर देखा तो एक एलईडी, 18 सेट टॉप बॉक्स, एक एलईडी स्टेंड, 21 केबल, 12 चार्जर, 3 एलईडी कार्ड नही मिले। अज्ञात चोर रात के समय दुकान का ताला तोड़कर उक्त सामान चोरी कर ले गए। राकेश की शिकायत पर थाना समालखा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments