विशेष जागरुकता अभियान के तहत स्कूली छात्र/छात्राओं को रोड रेज, एएनपीआर व यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया।
BOL PANIPAT : 6 मई 2022, उप-पुलिस अधीक्षक यातायात संदीप ने विशेष जागरुकता अभियान के तहत अंसल में स्थित मिलेनियम स्कूल में शुक्रवार को छात्राओं को रोड रेज की घटनाओ एवं एएनपीआर व यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया। उन्होने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया की रोड रेज का मतलब यातायात के दौरान दो पक्षों में यातायात की किसी बात को लेकर झगड़ा हो जाना है। उन्होने बताया बहुत से केसो में देखने को मिलता है की दैनिक सड़क पर आवागमन के दौरान छोटी सी दुर्घटना हो जाती है या गाड़ी पर मामूली सी खरोच भी लग जाती है तो दोनो पक्ष लड़ाई झगड़े पर उतर आते है और ऐसा करने से कई बार इसके भयानक परिणाम निकलकर आते है। मामूली सी बात पर एक दूसरे को गम्भीर चोट पहुंचाने के साथ की हत्या तक कर देते है। इसलिए यातायात के दौरान ट्रैफिक के सभी नियामों की पालना करे व सयंम बरतते हुए सभ्य नागरिक की तरह व्यवहार करें। छात्र स्कूल व अन्य स्थानों पर आते जाते समय इस प्रकार की घटनाओं से बच कर रहे साथ ही अपने सगे संबधियों व परिचितों को भी इस बारे जागरूक करे। जरूरत पड़ने पर पुलिस को सूचना देकर सहायता ले। पानीपत पुलिस 24*7 घंटे सेवा सुरक्षा सहयोग के लिए तत्पर है।
उप-पुलिस अधीक्षक संदीप ने इस दौरान आटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (ANPR) के बारे में भी छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बताया की अब नेशनल हाइवे नंबर 44 पर विभिन्न स्थानों पर आटोमैटिक कैमरा लगा दिए गए है, जो ओवर स्पीड वाले वाहनों की पहचान करके उनका चालान करेगें, यह प्रक्रिया आटोमैटिक है। इस व्यवस्था से अब नैशनल हाइवे 44 पर होने वाली दुर्घटनाओं में काफी हद तक कमी आएगी वही वाहन चालकों को अनुशासन में रहने के लिए भी मजबूर करेंगी।
इस दौरान स्कूल की प्रिंसिपल अमिता कोचर व स्कूल का पूरा स्टाफ मौजूद भी रहा।

Comments