Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


दुकान से वेल्डिंग मशीन व बेटरी चोरी करने वाला शातिर चोर व कबाड़ी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 13, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 13 फरवरी : समालखा चौकी पुलिस ने सीताराम कॉलोनी में क्रैन सर्विस दुकान से वेल्डिंग मशीन व बेटरी चोरी करने वाले शातिर चोर को वीरवार को गिरफ्तार कर निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान हथवाला निवासी गौरव उर्फ साहिल व रोहित के रूप में हुई है।

समालखा चौकी इंचार्ज एएसआई अनिल ने बताया कि समालखा चौकी में गांव पट्टीकल्याणा निवासी जोगिंद्र पुत्र बाबूराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि समालखा की सीताराम कॉलोनी में उसकी क्रैन सर्विस की दुकान है। 12 फरवरी को वेल्डिंग मशीन से काम करना था। उसने वेल्डिंग के कवर को हटाया तो साथ रखी बैटरी व ट्रांसफार्मर नहीं मिला। दुकान पर गांव हथवाला निवासी गौरव उर्फ साहिल भी कभी कभी काम करने के लिए आता था। गौरव उर्फ साहिल नशा करने का आदी है। उसको शक है कि गौरव उर्फ साहिल ने उक्त सामान चोरी किया है। थाना समालखा में जोगिंद्र की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

इंचार्ज एएसआई अनिल ने बताया कि समालखा चौकी पुलिस ने आरोपी गौरव उर्फ साहिल को वीरवार को पावटी अड्डे से काबू किया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने दुकान से चोरी की बेटरी राह चलते एक अज्ञात कबाड़ी को 700 रूपए में और वेल्डिंग मशीन गांव में कबाड़ी रोहित को 2 हजार रूपए में बेचकर पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी गौरव उर्फ साहिल की निशानदेही पर आरोपी कबाड़ी रोहित को हथवाला गांव में अड्डे से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी रोहित ने चोरी की वेल्डिंग मशीन खरीदने बारे स्वीकारा। आरोपी ने मशीन को काटकर स्क्रैप में 3 हजार रूपए में बेच दिया और पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने पूछताछ के बाद शुक्रवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments