ग्रामीण क्षेत्र में काम ना करने वाले सफाई कर्मचारियों पर होगी कार्यवाही. ग्राम सचिव रोज लगाएंगे सफ़ाई कर्मचारियों की हाजिरी: उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया
-सरपंच गांव में किए जा रहे विकास कार्यों की जांच पड़ताल करने के हैं अधिकृत।
-उपायुक्त ने सरपंचों व ग्राम सचिवों की ली बैठक
-गांव को पॉलिथीन मुक्त बनाया जाएगा।
BOL PANIPAT , 16 मई। उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने शुक्रवार को जिला सचिवालय के प्रथम तल पर स्थित सभागार में शुक्रवार को सनौली खुर्द के सरपंचों, ग्राम सचिवों के साथ बैठक कर गांव में जारी विकास कार्यों के पैसे को ईमानदारी व पारदर्शिता पूर्वक लगवाने और उसकी निगरानी बरतने और समय-समय पर उनकी जांच करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि जिन गांवों में सफ़ाई कर्मचारी अपनी ड्यूटी ठीक तरह से नहीं निभा रहे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उपायुक्त ने सभी ग्राम सचिवों को आदेश दिए की वो रोजाना सफाई कर्मचारियों की हाजिरी लगाएं व उनके काम का आंकलन करें। जो सफाई कर्मचारी अपने कार्य के प्रति जागरूक नहीं है व ड्यूटी में कोताही बरत रहे हैं उन पर संज्ञान ले और उन्हें बाहर का रास्ता दिखाए। उनकी ड्यूटी 8 घंटे की है।
उपायुक्त ने कहा कि सरपंच गांव का मुखिया है। ग्राम सचिव उसका सहयोगी है। दोनों ने गांव में समन्वय स्थापित करके गांव के विकास को गति प्रदान करनी चाहिए। उपायुक्त ने कहा कि जो ग्रामीण गलियों में पशुओं को बांधते हैं व ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ा करते हैं पहले उन्हें सूचित करें न मानने पर जुर्माना लगाए व जरूरत पडऩे पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए। उपायुक्त ने कहा कि सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के विकास को लेकर जो राशि जारी की है उसे संचालित की जा रही योजनाओं को और गति देने की आवश्यकता है। सरपंच गांव में जिला परिषद द्वारा किए जा रहे विकास कार्य को चेक कर सकता है।
उपायुक्त ने सरपंचों की समस्याओं को भी सुना व उन्हें दूर करने का आश्वासन भी दिया। कुछ सरपंचों ने गांव में सफ़ाई कर्मचारियों द्वारा सफ़ाई में दिलाई बरतने की बात कही। उपायुक्त ने कहा कि बारिश का मौसम नजदीक है सभी नाले व गालियों की सफाई रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। हमे अभी से पौधारोपण के लिए भी जगह का चयन करना चाहिए। उपायुक्त ने कहा कि गांव को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए जोरदार प्रयास करने की आवश्यकता है। सभी सरपंचों को चाहिए कि वे कूड़े करकट को, पॉलिथीन को एक निर्धारित जगह पर डालना सुनिश्चित करें ताकि जरूरत पडऩे पर उसका उपयोग किया जा सके।
उपायुक्त ने कहा कि सरपंच की अहम जिम्मेदारी है वो गांव को साफ सुथरा रखे व सफाई कर्मचारियों को उनको इसके प्रति जागरूक करे। उपायुक्त ने कहा कि ग्राम पंचायत की भूमि पर जो अवैध अतिक्रमण है उसे हटाया जाएगा। इसको लेकर सभी ग्राम सचिवों को सरपंचों का सहयोग करना होगा। उपायुक्त ने कहा कि गांव की गलियों में जो ग्रामीण भैंसों को बांधकर गांव की सफाई की अनदेखी करते हैं व गंदगी को बढ़ावा देते हैं ऐसे लोगों पर ग्राम सचिव तत्काल कार्यवाही करें। उपायुक्त ने कहा कि शहरो की तरह गांव को भी पॉलिथीन मुक्त करना है इसके लिए आज से ही प्रयास करने होंगे। वे गांव में जाकर खुद निरीक्षण करेंगे व साफ सफाई का उपयोग मुआयना करेंगे।
डीडीपीओ राजेश शर्मा ने बैठक के बाद सभी ग्राम सचिवों को बताया कि वे एक डायरी में गांव की क्या-क्या समस्याएं हैं कौन-कौन से विकास कार्य गांव में किया जा रहे हैं कौन-कौन से सर्वे हो रहे हैं इत्यादि लेखा जोखा तैयार रखें। इस मौके विभिन्न गांव के सरपंच व ग्राम सचिव मौजूद रहे।

Comments