Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


अबकी बार जिले की रजिस्टर्ड गौशालाओ को ढाई गुणा बढ़कर मिलेगी चारा अनुदान राशि : डॉ.बीरेन्द्र लोरा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 13, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT ,13 मई। पशुपालन विभाग के महानिदेशक डॉ बिरेंद्र लोरा ने शनिवार को जीटी रोङ स्थित पशुपालन विभाग की इंफरमरी व हङताड़ी गांव में सीएम घोषणा के तहत बन रहे पशु आधुनिक अस्पताल सहित नैन गांव में स्थित गौशाला का निरिक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हङताङी गांव में 5 एकड़ के परिसर में 7 करोड़ 41 लाख रुपये की राशि से बन रहे अस्पताल के निरीक्षण के दौरान पशु पालन विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द सीमित समय में बचा हुआ निर्माण कार्य पूरा करें ताकि ज़िले के पशु पालकों को इसका फायदा जल्द मिल सकें। इस दौरान उन्होंने पशु पालन विभाग की इंफरमरी में जिला पशु क्रूरता निवारण समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर उनसे गौशालाओ के उद्धार के लिए आवश्यक सुझाव भी सांझा किये।
उन्होंने नैन गांव में स्थित गौशाला के निरीक्षण के दौरान संचालन समिति को जानकारी देते हुए बताया कि अबकि बार मुख्यमंत्री घोषणा के अनुरूप प्रदेशभर की रजिस्टर्ड गौशालाओ को पिछ्ली बार बार की अपेक्षा चारा अनुदान राशि ढाई गुणा बढाकर मिलेगी । यह अनुदान राशि केवल पोर्टल पर अप्लाई करने वाली पात्र गौशालाओ को ही दी जायेगी। जिसके फलस्वरुप पानीपत जिले की 21 गौशालाओ को 1 करोड़ 53 लाख 66 हजार पाँच सौ रुपये राशि ज़ारी की जायेगी। इस मौके पर पशु पालन विभाग के मुख्यालय उप निदेशक डॉ. अनिल भनवाला, जिला उपनिदेशक डॉ. संजय आंतिल, हरिओम तायल ,जिला पशु क्रूरता निवारण समिति के सदस्य कुलबीर खरब,डॉ.अशोक लोहान,गोशाला सेवा संघ के उपाध्यक्ष राजरूप पानू आदि मौजूद रहें।

Comments