घरों में चोरी करने वाले सक्रिय चोर गिरोह का भंडाफोड़. तीन आरोपी काबू.
चोरी, स्नेचिंग की 30 वारदातों का खुलासा, चोरी का सामान बेचने की फिराक में घूम रहे थे
BOL PANIPAT : 27 जनवरी 2025, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए थ्री पुलिस टीम ने एक सक्रिया चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने काबू किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों से पानीपत की चोरी व स्नेचिंग की 30 वारदातों का खुलासा हुआ है। तीनों आरोपी पानीपत में वर्ष 2021 से चोरी व स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने में सक्रिय थे। तीनों आरोपी पहली बार पुलिस पकड़ में आए है।
उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने सोमवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार की एक टीम को रविवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के तीन युवक एक स्पलेंडर बाइक पर एलसीडी लेकर बेचने के लिए सेक्टर 24 से उग्राखेड़ी की और जाने वाले कच्चे रास्ते से जा रहे है। एलसीडी चोरी की होने की संभावना है।
पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर तीनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान विनय उर्फ गांधी निवासी टांडा जालंधर पंजाब हाल ज्योति कॉलोनी, अभिषेक निवासी चटईया भागपुर बिहार हाल कच्चा कैंप व मोहम्मद शहनशाह निवासी सारसा बिहार हाल कृष्णा गार्डन के रूप में बताई।
गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपने तीन अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर 20 अप्रैल 2024 की रात वीवर्स कालोनी में एक मकान का ताला तोड़कर सोने का एक मंगलसूत्र, दो अंगूठी, चांदी की दो चैन, कडूली, पाजेब, चुटकी, एलसीडी, होम थियेटर बॉक्स व करीब 10 हजार रूपए चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना पुराना औदयोगिक में रविंद्र पुत्र सतबीर निवासी वीवर्स कॉलोनी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। और बरामद स्पलेंडर बाइक आरोपियों ने जनवरी 2024 में नूरवाला अड्डा से चोरी की थी।
उप पुलिस अधीक्षक सतीश वत्स ने बताया कि गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने जिला में चोरी व स्नेचिंग की 29 अन्य वारदातों का अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदातों बारे थाना माडल टाउन व थाना पुराना औद्योगिक में अभियोग दर्ज है।
पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ गिरफ्तार तीनों आरोपी ओर वारदात में शामिल फरार इनके तीनों साथी आरोपी नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए आरोपियों ने मिलकर एकाएक कर पानीपत में चोरी व स्नेचिंग की 30 वारदातों को अंजाम दिया।
आरोपी दिन में समय गलियों में घूमकर घरों की रैकी करने के बाद रात को चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।
तीनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक एलसीडी व एक बाइक बरामद कर गहनता से पूछताछ करने व चोरी किया सामान बरामद करने व वारदात में शामिल फरार आरोपियों के ठीकानों का पता लगा काबू करने के लिए पुलिस ने सोमवार को तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें 7 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

निम्न वारदातों का खुलासा हुआ
1 20 अप्रैल 2024 की रात विवर्स कॉलोनी में घर से सोने का एक मंगलशुत्र, दो अंगूठी, चांदी की दो चैन, कडुले, पाजेब, चुटकी, एक एलसीडी, एक होम थियेटर बॉक्स व करीब 10 हजार रूपए चोरी किये। थाना पुराना औद्योगिक में रविंद्र निवासी वीवर्स कॉलोनी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
2 24 जनवरी 2024 को नूरवाला अड्डा पर एक स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना सेक्टर 13/17 में सुरेंद्र पुत्र नफे सिंह निवासी कारद की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
3 12 जनवरी को सावन पार्क के पास खड़ी एक ई रिक्शा की बैटरी चोरी की। थाना माडल टाउन में देशराज निवासी बरसत रोड विकास नगर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
4 जनवरी 2024 में बिंझौल में रेलवे ब्रिज के पास पड़े कंस्ट्रक्शन कंपनी की 26 लोहे की प्लेट चोरी की। थाना माडल टाउन में साइट इंचार्ज आकाश पांडे निवासी उत्तम नगर दिल्ली की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
5 10 जनवरी 2024 को माडल टाउन क्षेत्र में बरला सेंटर के बाहर से एक साइकिल चोरी की। थाना माडल टाउन में शौर्य निवासी शांति नगर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
6 2 मार्च 24 की रात मुखिजा कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान से बिजली के तार, एसी की पाइप व 50 एलईडी बल्ब चोरी किये। थाना माडल टाउन में वकील निवासी किशनपुरा की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
7 18 मार्च 2024 को महराणा गांव के खेतों में बने एक कमरे से पंखा, बिजली की तार, गैस सिलेंडर व स्क्रैप चोरी किया। थाना माडल टाउन में महेंद्र निवासी महराणा की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
8 12 मई 2024 की रात नहर विभाग के कार्यालय से इनवर्टर व बैटरी चोरी की। थाना माडल टाउन में नहर विभाग के एसडीओ की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
9 31 मई 2024 की रात फ्रैडस कॉलोनी में एक दुकान का ताला तोड़कर 2500 रूपए चोरी किये। थाना माडल टाउन में शुभम निवासी फ्रैडस कॉलोनी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
10 24 जून 2024 को गोहाना रोड पर शुगर मील के सामने दुकान के बाहर से एक जूसर मशीन चोरी की। थाना माडल टाउन में प्रदीप निवासी संजय कॉलोनी की शिकातय पर अभियोग दर्ज है।
11 अगस्त 2024 में शांति नगर में एक घर से इनवर्टर बैटरी, 25 हजार कैश व कपड़ो का सूटकेश चोरी किया। थाना माडल टाउन में बृजलाल निवासी शांति नगर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
12 28 अगस्त 2024 को महराणा गांव में प्लाट से 20 मीटर तांबा चोरी किया। थाना माडल टाउन में अनिल निवासी आरके पुरम की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
13 नवम्बर 2024 में रामलाल चौक के पास दुकान के बाहर लगा एसी का आउटडोर चोरी किया। थाना माडल टाउन में चिराग पुत्र जितेंद्र निवासी जगन्नाथ विहार की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
14 दिसम्बर 2024 में गांधी कॉलोनी में एक मकान से गैसे सिलेंडर चोरी किया। थाना माडल टाउन में धीरज निवासी गांधी कॉलोनी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
15 25 दिसम्बर 2024 की रात महराणा गांव में सरकारी स्कूल से सोलर इनवर्टर के दो ट्यूबलर चोरी किये। थाना माडल टाउन में स्कूल के मुख्यअध्यापक सुरेश की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
16 1 फरवरी 2024 को भगत सिंह मार्केट से एक साइकिल चोरी किया। थाना पुराना औद्योगिक में सत्यवान निवासी विकास नगर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
17 14 फरवरी 2024 को दत्ता कॉलोनी में स्टेडियम के नजदीक नाले के पास खड़ी ई रिक्शा की बैटरी चोरी की। थाना पुराना औद्योगिक में अरूण निवासी सौंधापुर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
18 अप्रैल 2024 में शनि मंदिर के पास करियाणा दुकान के बाहर खड़ी सप्लायर की साइकिल से सिगरेट का थैला चोर किया। थाना पुराना औद्योगिक में जयभगवान निवासी सौंधापुर फोजी नगर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
19 29 अप्रैल 2024 की रात गौपाल कॉलोनी में घर से एक एलसीडी व वॉशिंग मशीन चोरी की। थाना पुराना औद्योगिक में सोनू निवासी बला हाल किरायेदार गोपाल कॉलोनी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
20 7 मई 2024 को जाटल गांव में सफाईकर्मी की कुड़ा उठाने वाली रेहड़ी चोरी की। थाना पुराना औद्योगिक में रविंद्र निवासी जाटल की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
21 26 मई 2024 को हरिनगर में एक मकान से दो गैस सिलेंडर, पानी की मोटर व इनवर्टर बैटरी चोरी की। थाना पुराना औद्योगिक में दलीप निवासी हरिनगर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
22 14 जून 2024 को कपड़ो के गौदाम से एक एलईडी, कुलर, इनवर्टर, बैटरी चोरी की। थाना पुराना औद्योगिक में सुरेश पुत्र रामनिवास निवासी नारायणसिंह पार्क की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
23 20 सितम्बर 2024 को शौंदापुर गांव में खेतों में चार पांच ट्यूबवेलों की तार चोरी की। थाना पुराना औद्योगिक में अमरनाथ निवासी शौदापुर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
24 26 सितम्बर 2024 को सुताना गांव में खेतों से 6 ट्यूबवेलों की तार व स्टार्टर चोरी किया। थाना पुराना औद्योगिक में गौरव निवासी सुताना की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
25 सितम्बर 2024 में सौंधापुर गांव में गौदाम के बाहर से खड़े टैक्टर की बैटरी व ऑफिस से इनवर्टर बैटरी चोरी की। थाना पुराना औद्योगिक में गौरव पुत्र भोला मदान की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
26 12 जनवरी को हरि नगर में मकान से गैस सिलेंडर, फोलडिंग व वाशिंग मशीन चोरी की। थाना पुराना औद्योगिक मे सुरेंद्र निवासी हरिनगर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
27 24 फरवरी 2022 को देर रात माडल टाउन में डीएवी पार्क के पास पैदल जा रहे एक युवक से पर्स छीना पर्स में 2500 रूपए कैश, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड व आईडी कार्ड भी था। थाना माडल टाउन में बाल कृष्ण मीना निवासी सवाईमाधोपुरा राजस्थान की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
28 नवम्बर 2021 में बाल विकास स्कूल के पास महिला से पर्स स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया। पर्स में एटीएम कार्ड, 3600रूपए कैश व अन्य सामान था। थाना माडल टाउन में महिला इंद्रजीत कौर निवासी माडल टाउन की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
29 अगस्त 2021 में राधे विहार कॉलोनी में घर में महिला को चाकू से डराकर 12 हजार रूपए लूटने की वारदात को अंजाम दिया। थाना माडल टाउन में गगनदीप निवासी राधे विहार कॉलोनी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
30 दिसंबर 2021 में साई बाबा मंदिर के पास पैदल जा रही महिला का पर्स स्नेच किया। पर्स में 4 हजार रूपए व अन्य कागजात थे। थाना माडल टाउन में दिव्या निवासी माडल टाउन की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

Comments