Thursday, September 3, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार. चोरीशुदा 10 बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 11, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 11 मार्च 2023, सीआईए थ्री की टीम ने बाइक चोर गिरोह के दो आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से चोरी की 10 बाइक बरामद की हैं। आरोपियों की पहचान अक्षय पुत्र कर्मबीर व लोकेश पुत्र अशोक निवासी हड़ताड़ी पानीपत के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि शुक्रवार को उनकी टीम गश्त के दौरान सेक्टर 24 में एमजेआर चौक के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म के दो युवक एक स्पलेंडर बाइक पर मित्तल मैगा माल के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर दोनों आरोपी युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान अक्षय पुत्र कर्मबीर व लोकेश पुत्र अशोक निवासी हड़ताड़ी पानीपत के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर दोनों युवक बहाने बाजी करने लगे। गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों ने उक्त बाइक गत दिसम्बर में मित्तल मैगा माल के पास से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना चांदनी बाग में मोहम्मद साहिल पुत्र मोहम्मद शमीम निवासी शिव मंदिर बबैल रोड पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

गहनता से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों जिला में विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी की 9 अन्य वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदातों बारे थाना चांदनी बाग, थाना शहर, थाना सेक्टर 13/17 व थाना किला में मुकदमें दर्ज हैं।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ दोनों नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो दोनों आरोपियों ने मिलकर बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। आरोपी विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी कर गांव हड़ताड़ी में अपने प्लाट में छुपाकर खड़ी कर देते थे। दोनों आरोपी शुक्रवार को चोरीशुदा एक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में मित्तल मैगा मॉल के पास घूम रहे थे। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को चोरीशुदा बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर उक्त चोरीशुदा 9 बाइक गांव हड़ताड़ी में खाली प्लाट से बरामद की। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा कुल 10 बाइक बरामद कर गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों की आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

बाइक चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा हुआ:

  1. दोनों आरोपियों ने मिलकर 13 दिसम्बर को मित्तल मैगा माल के पास से एक स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना चांदनी बाग में मोहम्मद साहिल निवासी शिव मंदिर बबैल रोड की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  2. दोनों आरोपियों ने मिलकर 11 जून को ताउ देवीलाल कांप्लेक्स से एक एचएफ डिलक्स बाइक चोरी की। थाना शहर में अजय निवासी गांव जाटल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  3. दोनों आरोपियों ने मिलकर 5 सितम्बर की रात सेक्टर 18 में घर के बाहर से एक एचएफ डिलक्स बाइक चोरी की। थाना सेक्टर 13/17 में विशाल निवासी सेक्टर 48 चंडीगढ़ हाल किरायेदार सेक्टर 18 पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  4. दोनों आरोपियों ने मिलकर 19 अक्तूबर को सेक्टर 12 में पार्क के बाहर से एक स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना चांदनी बाग में कृष्ण निवासी न्यू मुखीजा कालोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  5. दोनों आरोपियों ने मिलकर 21 नवम्बर को गणेश नगर में फैक्टरी के बाहर से एक स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना किला में अनुप निवासी दलबीर नगर कुटानी रोड की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  6. दोनों आरोपियों ने मिलकर 28 नवम्बर को सेक्टर 12 में पार्क के बाहर से एक स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना चांदनी बाग में पदम निवासी छाजपुर खुर्द की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  7. दोनों आरोपियों ने मिलकर 4 जनवरी को यमुना एनक्लेव गेट के पास से एक बाइक चोरी की। थाना सेक्टर 13/17 में श्रवण निवासी मोतीराम कालोनी नूरवाला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  8. दोनों आरोपियों ने मिलकर 3 मार्च को जीटी रोड एचडीएफसी बैंक के सामने फ्लाई ओवर पुल के नीचे से एक बाइक चोरी की। थाना शहर में प्रीतपाल निवासी रेलवे रोड करनाल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  9. दोनों आरोपियों ने मिलकर 9 मार्च को देवी लाल पार्क के बाहर से एक स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना सेक्टर 13/17 में रोहताश निवासी गांव बाहरी जिला करनाल हाल किरायेदार ज्योती कालोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

आरोपियों ने एक अन्य स्पलेंडर बाइक कुछ दिन पहले नशे की हालत में चोरी की। बाइक के मालिक की पहचान ना होने पर चोरीशुदा उक्त बाइक को 102 सीआरपीसी के तहत कब्जा पुलिस में लिया गया।

Comments