अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने विकसित भारत संकल्प एवं जनसंवाद यात्रा के कार्यक्रमों को और प्रभावी तरीके से करने के लिए टिप्स दिए।
BOL PANIPAT , 1 दिसम्बर। अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में अधिकारियों की बैठक करते हुए विकसित भारत संकल्प एवं जनसंवाद यात्रा के कार्यक्रमों को और प्रभावी तरीके से करने के लिए टिप्स दिए। इसके साथ ही उन्होंने यात्रा के पहले दिन के कार्यक्रमों की समीक्षा भी की।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि केन्द्र सरकार की यह बहुत महत्वपूर्ण योजना है। विकसित भारत के संकल्प के साथ शुरू हुई इस यात्रा का संदेश हमें जन जन तक पहुचना है। इसके साथ ही हमें यह सुनिश्चित करना है कि सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं का हर पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया जा रहा है, उसे पूर्ण करने में सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों की भूमिका हमें निभानी है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का संदेश और संदेश के साथ जुड़ा संकल्प हमें पूरा करना है।
उन्होंने कहा कि जिस विभाग के जिम्मे जो भी काम है वे अधिकारी उस काम को मन से करेंगे तो निश्चित रूप से इस यात्रा का उद्देश्य भी सफल होगा। इस दौरान डीएफएससी आदित्य कौशिक, जीएम रोड़वेज कुलदीप जांगड़ा, डीओ कुलदीप दहिया, जिला कल्याण अधिकारी, जिला खेल अधिकारी एवं कई अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments