Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


गढ़ी बेसिक गांव में नशेड़ी पति द्वारा अपनी पत्नी की तेज धार हथियार से हत्या : पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 10, 2022 Tags: , , , , , , ,

BOL PANIPAT : सनौली(प्रीति शर्मा), गढ़ी बेसिक गांव में नशेड़ी पति द्वारा अपनी पत्नी की तेज धार हथियार से हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। लेकिन मायके वाले हंगामा कर शव को अपने गांव यूपी के खूरगान में दफनाने के लिए ले गए,पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा हैं,पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा गौरतलब है। कि गढी बेसिक गांव निवासी समरा नशे का आदि बताया जा रहा जिसने शुक्रवार को अपनी पत्नी इमराना की तेजधार हथियार से हत्या कर थी। और मौके से फरार हो गया था जिसकी सुचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी सुचना मिलते ही सनौली खुर्द थाना प्रभारी अतरसिहं पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचें। और कार्यवाही करते हुए मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई।
इस विषय में सनौली खुर्द थाना प्रभारी अतरसिहं का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments