युवक से मारपीट कर लूट करने पांच आरोपी गिरफ्तार.वारदात में प्रयुक्त एक ऑटो व एक बुलेट बाइक बरामद.
BOL PANIPAT : 15 जनवरी 2025, सीआईए वन पुलिस टीम ने लाल बत्ती चौक के पास युवक से मारपीट कर लूट करने वाले पांच आरोपियों को सोमवार देर शाम जिला सचिवालय के सामाने फ्लाई ओवर पुल के नीचे से काबू किया। आरोपियों की पहचान कर्ण व अर्जुन निवासी रेलवे कॉलोनी, हिमाशु निवासी अमर भवन चौक, अमन उर्फ विक्की निवासी गांधी कॉलानी व आकाश उर्फ अक्कू निवासी इंसार बाजार के रूप में हुई।
सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपने चार अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक ऑटो व एक बुलेट बाइक बरामद कर मंगलवार को पूछताछ के बाद पांचों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। वारदात में शामिल फरार अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि थाना शहर में सचिन पुत्र रमेश निवासी गांधी कॉलोनी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था की व शहर में ऑटो चलाता है। 28 दिसम्बर को वह रेलवे स्टेशन पर गया था। जहा रेलवे स्टेशन के प्रधान कर्ण ने उससे ऑटो चलाने की एवज में प्रतिमाह 2 हजार रूपए देने की मांग की। उसने पैसे देने से मना कर दिया। तभी आरोपी कर्ण ने साथी आरोपी अर्जुन, साहिल, आकाश व अन्य कई लड़को के साथ मिलकर मारपीट की।
वहा से वह ई रिक्शा में बैठकर मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल में जा रहा था। रास्ते में लालबत्ती से थोड़ा आगे पहुंचा तो वहा कर्ण, कल्लु, साहिल, अर्जुन, अकाश उर्फ अक्कु, विक्की, विशु व अन्य कई लड़को ने उसे ई-रिक्शा से उतारकर मारना शुरू कर दिया। उसका मोबाइल फोन निकाल कर तोड़ दिया और मोबाइल कवर से 4500 रूपए व हाथ से चांदी का कड़ा निकालकर आरोपियों ने धमकी दी की मंथली नही दी तो जान से मार देंगे। राहगिरों ने उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। थाना शहर में सचिन की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments