एच-3 एन-2 वायरल को लेकर प्रशासन सजग एवं सतर्क: डी.सी.
खांसी, जुखाम या बुखार होने पर घबराएं नहीं, डॉक्टर से सलाह लें.
BOL PANIPAT : 14 मार्च। डी.सी. सुशील सारवान ने कहा कि एच-3 एन-2 एक प्रकार की वायरल बिमारी है। इससे घबराने की जरूरत नही है। जिला स्वास्थ्य विभाग बिमारी की रोकथाम के लिए पूरी तरह सजग एवं सतर्क है। उन्होंने कहा कि जिला के नागरिक अस्पताल सहित प्रत्येक सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र पर पहले से ही स्थापित फलू कॉर्नर में खांसी, जुखाम व बुखार पीडि़तों की डॉक्टर की सलाह पर जांच की जा रही है। पानीपत में कार्यरत स्वास्थ्य विभाग की सभी ईकाईयों में दवाई उपलब्ध है। चिन्हित अस्पतालों में आईसीयू बैड्स की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि एच-3 एन-2 केस के सैम्पलिंग हेतू वीटीएम वायरल प्रर्याप्त संख्या में उपलब्ध है।
जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से उप सिविल सर्जन डॉ. सुनील संदुजा ने जानकारी देते हुए बताया कि एच-3 एन-2 के केस के सैम्पल सरकार द्वारा निर्धारित लैब में भेजने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ-साथ जिला के सभी प्राईवेट अस्पतालों को भी संदिग्ध केसों के सैम्पलिंग करने के सख्त आदेश दिए गए हैं। जिला पानीपत में अब तक एच-3 एन-2 का कोई भी केस रिपोर्ट नही हुआ है। उन्होंने हुआ कि यह बदलते मौसम में वायरल सामान्य बिमारी है। इससे घबराने की जरूरत नही है। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें, बार-बार अपनी आंखों व नाक को ना छुएं, खांसते व छींकते वक्त अपने मुंह को ढककर रखें। खुले में सार्वजनिक स्थानों पर ना थूंके। बुखार या बदन दर्द होने पर अपने डॉक्टर की सलाह लें। बिना डॉक्टर की सलाह कोई दवाई ना लें।

Comments