Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने को लेकर प्रशासन व पुलिस गंभीर: उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 19, 2024 Tags: , , , , ,

-अवैध कटों को बंद किया जायेगा, उल्लंघन करने वालों के होंगे चालान

BOL PANIPAT , 19 जनवरी। जीवन अनमोल है हमें जीवन जीने के तरीके में गंभीरता लानी चाहिये। सडक़ घटनाओं में कमी आये इसको लेकर सडक़ पर चढऩे पर हमें बहुत सी सावधानियां बरतनी चाहिये। सडक़ दुर्घटनाओं कम से कम हो इसको लेकर हमें स्वयं भी जागरूक होना होगा। हालांकि सडक़ दुर्घटनाओं पर रोक लगाना चुनौती पूर्ण कार्य जरूरी है लेकिन यह नामुमिकन नहीं है। प्रशासन व पुलिस विभाग इसको लेकर काफी गंभीर है। यह बात शुक्रवार को जिला सचिवालय में जिला रोड़ सुरक्षा कमेटी व सुरक्षा स्कूल वाहन पालिसी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त डॉ. वीरेद्र कुमार दहिया ने कही। बैठक में पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने भी सडक़ दुर्धटनाओं से कैसे बचाव कर सकते हैं व कैसे इनमें कमी लाई जा सकती है इस पर सुझाव दिये। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग इस पर कार्य कर रहा है। उपायुक्त ने अब तक इस दिशा में किये गये कार्यों के बारे में भी अधिकारियों के साथ समीक्षा की।
उपायुक्त ने बताया कि सडक़ सुरक्षा को लेकर स्पीड के कैमरीे लगाये जायेंगे। अवैध कटों को पूरी तरह से बंद किया जायेगा। कई स्थानों पर सडक़ दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने को लेकर झटका वायर भी लगाई जायेगी। रेलिंग लगाने, कंक्रिट के बड़े ब्लॉक लगाने, सीसीटीवी कैमरे लगाने का भी अधिकारियों ने उपायुक्त के समक्ष सुझाव रखा।
उपायुक्त ने बताया कि जो डेयरी संचालक गोबर को नालियों में बहा देते हैं इससे पर्यावरण जहां प्रदुषण होता है वहीं कई स्थानों पर गंदगी के कारण गंदे पानी का जमावड़ा हो जाता है इससे यातायात प्रभावित होता है। ऐसे डेयरी संचालकों को चिन्हित  कर उनके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करने के भी उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिये। उपायुक्त ने जिन विभागों ने जीजीवी सिरीज में वाहनो का पंजीकरण नहीं करवाया है तुरंत करवाने व नहरों केि किनारे फलेशर लगाने के निर्देश भी दिये। इस मौके पर जिला पुलिस अधिकारी अजीत सिंह शेखावत के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments