Friday, May 15, 2026
Newspaper and Magzine


10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को यादगार बनाने को लेकर प्रशासन ने की तैयारियां पूर्ण: उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 20, 2024 Tags: , , , , ,

-योग दिवस पर सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों के 4 हजार लोग करेंगे योग कार्यक्रम में शिरकत
-एलईडी माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का होगा वर्चुअल संदेश।
-सभी खंडों में मनाया जाएगा योग दिवस कार्यक्रम।

BOL PANIPAT , 20 जून। आयुष विभाग हरियाणा व हरियाणा योग आयोग के तत्वावधान में आयोजित किये जा रहे 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर गुरुवार को जिला सचिवालय के सभागार में उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिले में 5 स्थानों पर योग दिवस को लेकर आयोजित किये जा रहे कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई व अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई। उपायुक्त ने बताया कि इस कार्यक्रम में लगभग 4 हजार विभिन्न विभागों के कर्मचारी, स्कूली विद्यार्थी, पुलिस कर्मी, पतंजलि संस्थान, खेल विभाग, आंगनवाड़ी वर्कर शिरकत करेंगे।
      उपायुक्त ने बताया कि शिवाजी स्टेडियम में आयोजित किये जा रहे जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में विकास पंचायत एवं सहकारिता राज्य मंत्री महिपाल ढांडा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। मतलौडा में योग दिवस कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद कृष्ण लाल पंवार नई अनाज मंडी मतलौडा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। समालखा की अनाज मंडी में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में शहरी विधायक प्रमोद विज मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेगें।
उपायुक्त ने बताया कि अनाज मंडी बापौली में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त साहिल गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेकर योग कार्यक्रम को सफल बनाएंगें। नई अनाज मंडी इसराना में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम मनदीप कुमार योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
आयुष विभाग के डॉ.संजय ने बताया कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बेहतर तरीके से मंच स्थापित किया जा रहा है। रंगोली बनाई गई है। योग साधकों के लिए बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री के वर्चऊल संबोधन के लिए 2 एलईडी की व्यवस्था की गई है। पर्यावरण संरक्षण के तहत वन विभाग द्वारा अनेक स्थानों पर तुलसी व अन्य कई किस्मों के पौधों को रखा जाएगा।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, एसडीएम मनदीप सिंह, निगम संयुक्त कमिश्नर मनी त्यागी, सीईओ जिला परिषद गौरव, सीटीएम टीनू पोसवाल, तहसीलदार बिजेन्द्र गिल, कैलाश, डीआरओ विजय सुलतानिया, डीडीपीओ विशाल पराशर, आयुष विभाग के डॉ. संजय व महिपाल बंसल, बीडीपीओ सुरेन्द्र, विवेक, शक्ति सिंह, नितिन यादव के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments