Friday, September 4, 2026
Newspaper and Magzine


शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने गांव बुडशाम में किया 1 करोड 83 लाख रूपये के विकास कार्यो का उदघाटन

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 4, 2026 Tags: , , , ,

-बुडशाम में विकास कार्यो को गति देना और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना हमारी प्राथमिकता: महीपाल ढांडा
-गांव बुडशाम में पहुंचने पर सरपंच अन्नू राहुल बुडशाम सहित ग्रामीणों ने मंत्री महीपाल ढांडा का किया जोरदार स्वागत

BOL PANIPAT , 4 सितंबर। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने शुक्रवार को पानीपत ग्रामीण हलके के गांव बुडशाम में 1 करोड 83 लाख रूपये के 12 विकास कार्यो का उदघाटन किया। विभिन्न विकास कार्यो में गलियों व खेतों के रास्तों का निर्माण, महिला व धानक चौपालों का सौंदर्यीकरण, राजकीय स्कूल में निर्माण कार्य, एससी चौपाल का नवीनीकरण, पशु अस्पताल में हाल का निर्माण, भीम राव अंबेडकर भवन का निर्माण और तालाब पर आरसीसी वॉल का निर्माण कार्य आदि शामिल है। वहीं बुडशाम के अंबेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने पर शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा का सरपंच अन्नु बुडशाम, सरपंच प्रतिनिधि राहुल बुडशाम व ग्रामीणों ने फूलमालाओं, पगडी पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। इस मौके पर मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि गांव बुड़शाम में विकास कार्यो को नई गति देना और गांव वासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। इसी संकल्प के साथ क्षेत्र के हर गांव में विकास की रफ्तार को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। इस दौरान सरपंच अन्नु राहुल बुडशाम में मंत्री महीपाल के समक्ष गांव की कुछ मांगें रखी गई, जिसमें दिल्ली पैरलल नहर में पशुओं के लिये घाट बनवाना, गांव के स्टेडियम का सौंदर्यीकरण , बीपीएल परिवारों को प्लाट उपलब्ध करवाना व कुछ खेतों के रास्तों को पक्का करवाना शामिल है। इन मांगों पर मंत्री महीपाल ढांडा ने आश्वासन दिया कि वे उनकी मांगों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवायेंगे और बुडशाम में विकास कार्यो में कोई कमी नहीं रहने देंगे। इस अवसर जिला परिषद की चेयरपर्सन ज्योति शर्मा, जिला पार्षद रेखा शर्मा, पार्षद संजीव दहिया, जोगिंद्र पूनिया पूर्व सरपंच डिडवाडी, डीडीपीओ राजेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप खलीला, पूर्व सरपंच रामरतन महराना, देवेंद्र संधु, जितेंद्र अहलावत, बिजली एसडीओ मनोज कुंडू, पंचायती राज एसडीओ सुशील रोहिल्ला व एसईपीओ जगबीर सहित बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
फोटो: पानीपत के गांव बुडशाम में मंत्री महीपाल ढांडा का स्वागत करते सरपंच अन्नु राहुल बुडशाम व अन्य।
फोटो: पानीपत के गांव बुडशाम में मंत्री महीपाल ढांडा विकास कार्यो का उदघाटन करते हुए।

Comments


Leave a Reply