Friday, September 4, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत में कांग्रेस का जन आक्रोश – E20 से खराब स्कूटर को रेहड़ी पर घसीटा, पालिका बाजार में हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने भी दिया साथ

By LALIT SHARMA , in Politics , at September 4, 2026 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT , 4 सितंबर 2026 : केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी), पानीपत द्वारा आज विशाल जन आक्रोश प्रदर्शन किया गया।
कांग्रेस भवन, लाल बत्ती चौक से शुरू होकर कचहरी बाजार होते हुए चौड़ा बाजार तक निकले इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह ने किया, मार्गदर्शन वरिष्ठ कांग्रेस नेता वरिंदर शाह (बुल्ले शाह ) का रहा।
आज के प्रदर्शन की प्रमुख बातें:

पुतला दहन और रोष: चौड़ा बाजार में मोदी सरकार के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने छाती पीट-पीट कर ‘मोदी सरकार हाय-हाय’ के नारे लगाए।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही। इस अवसर पर सरदार बलजीत सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है, चाहे वो महंगाई हो, दलितों के हक की बात हो या सफाई कर्मचारियों की मांगें। कांग्रेस हर वर्ग के साथ खड़ी है।

प्रदर्शन में ये प्रमुख साथी मौजूद रहे:
अजय खुराना, सतीश गल्होत्रा, राज कुमार पाहवा, महेश दावर, कुलदीप पूनिया, सौरव अरोड़ा, सुप्रिया रत्तन, बलविंदर माटा, अनुभव मित्तल, पंकज प्रजापत, इस्लाम अंसारी, राम लाल हैप्पी, सोनू कादयान, चिराग मूटनेजा, जगदीश वर्मा, राजबीर पोड़िया, बृजेश कौशिक, विकास अटवाल, बलदेव वाधवा, सुरेंद्र शर्मा, नीरजा बाहरी, अंशुल कक्कड़ अवधेश यादव मोहक सिंह माधव शर्मा, सुरेश बावेजा, मिंटू सचदेवा, राजेंद्र पूनिया, रवित माकिन, प्रधान राजेश सूरी, संजय वर्मा, निशांत सोनी, कविराज अरोड़ा, ओंकार खट्टर, मनजीत सिंह मंगा, पवन सेठी, अशोक माखीजा, सरदार बलबीर सिंह, डॉक्टर सतीश, इंद्रजीत मिद्धा, पिंकी कपूर, शेर चंद कपूर, शाम लाल कपूर, शिंटू आहुजा।
प्रदर्शन में जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

E20 के खिलाफ अनोखा विरोध: कार्यकर्ता E20 पेट्रोल से खराब हुए एक स्कूटर को खींचने वाली रेहड़ी पर लादकर प्रदर्शन में लेकर चले। आरोप है कि 20% इथेनॉल वाले पेट्रोल से गाड़ियों के इंजन खराब हो रहे हैं और माइलेज 15-20% तक गिर गई है।

महंगाई पर प्रतीकात्मक प्रदर्शन: महंगाई की मार दिखाने के लिए चीनी की छोटी-छोटी बोरियां बनाकर प्रदर्शित की गईं, जिससे दिखाया गया कि आम आदमी की रसोई कैसे सिमटती जा रही है।

दलित विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी: प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘दलित विरोधी भाजपा सरकार हाय-हाय’ और ‘महंगाई हटाओ – जनता बचाओ’ के जोरदार नारे लगाए।

सफाई कर्मचारियों को कांग्रेस का समर्थन: प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस का काफिला पालिका बाजार में हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों के धरने पर पहुंचा। जिलाध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह और वरिंदर शाह ने हड़ताली सफाई कर्मचारियों को कांग्रेस का पूर्ण समर्थन दिया। इसके बाद सभी सफाई कर्मचारी भी कांग्रेस के जन आक्रोश प्रदर्शन में साथ चल पड़े, जिससे प्रदर्शन और भी विशाल हो गया।

Comments


Leave a Reply