Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


पैक हाउस स्थापित करने हेतु 31 मार्च तक करें आवेदन : डी.सी.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 26, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT ,26 मार्च। हरियाणा सरकार की ओर से फल व सब्जियों की खेती करने वाले किसानों की फल व सब्जी को सुरक्षित रखने और उसे बेहतरीन तरीके से पैक करने व बागवानी फसलों की खेती को बढावा देकर किसानों की आय बढ़ाने के लिए 50 एकीकृत पैक हाउस स्थापित करने के लिए 31 मार्च तक आवेदन आमंत्रित किए हैं।
डी.सी. सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की इस योजना से प्रदेश में बागवानी के क्षेत्र में क्रांति आएगी। उन्होंने जिला के किसानों से आह्वान किया कि वे सरकार की इस योजना का लाभ उठाएं। किसान पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण करवा कर योजना का लाभ उठा सकते हैं। जिन आवेदनकर्त्ताओं ने पहले आवेदन किया हुआ है उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है, उन्हें केवल वांक्षित दस्तावेज 31 मार्च 2023 तक पूर्ण करने होंगे।
उन्होंने बताया कि पैक हाऊस के जरिए किसान अपने उत्पादों की धुलाई, ग्रेडिंग और पैकेजिंग आसानी से कर सकेंगे और उन्हें उनके उत्पादों का अच्छा दाम मिलेगा। पैक हाऊस में आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान नई-नई फसलों की खेती करें, पैदावार में तकनीक का इस्तेमाल करके गुणवत्तापरक उत्पादन करें, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो ।

Comments