Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


प्राकृतिक खेती समय की मांग: उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 31, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 31 मार्च। उपायुक्त सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राकृतिक खेती समय की मांग है। प्राकृतिक खेती का उद्देश्य श्रम,मृदा, उपकरण जैसे उत्पादन कारकों को अधिकतम करके और उर्वरकों, हर्बीसाइड और कीटनाशकों जैसे गैर-प्राकृतिक इनपुटों का उपयोग न करते हुए पैदावार बढ़ाना है।
उपायुक्त ने बताया कि वर्तमान समय में रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों आदि रसायनों का प्रयोग बहुत ज्यादा बढ़ गया। आज स्थिति ऐसी बन गई है कि इन जहरीले रसायनों के अंधाधुंध प्रयोग से यह भूमि,जल व पर्यावरण में घुलने के साथ खाद्य श्रृंखला (फूड चेन) में प्रवेश कर गए हैं जो मानव जाति में गंभीर बीमारियों का कारण बन रहे हैं।
उन्होंने कहा कि किसान कृषि उत्पादन में सदा अग्रणी रहे हैं और वे कृषि उपज की गुणवत्ता बढ़ाने में भी आगे रहेंगे। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा के प्रत्येक जिला के कृषि विज्ञान केन्द्र पर एक हेक्टेयर में प्राकृतिक खेती के प्रदर्शन लगाए हैं।

Comments