Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 27, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 27 दिसंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा, पंचकूला द्वारा जारी निर्देशानुसार जिला पानीपत में कार्यरत बाल देखरेख केन्द्रो एवं ओपन शैल्टर होम (सृष्टि कल्याण समिति) में गत दिवस वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे पानीपत जिला बाल सरंक्षण अधिकारी निधि गुप्ता द्वारा केंद्रों, होम में उपस्थित बच्चों को वीर बालको के बलिदान, साहस और देशभक्ति की भावना से अवगत करवाया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यालय द्वारा जारी निर्देशानुसार टीम बिल्डिंग एक्टिविटी, शेयरिंग एण्ड कॉआपरेशन गेम में बच्चों द्वारा ड्राइंग गतिविधियों में उत्साह पूर्वक भाग लिया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में नौतिक मूल्यो, वीरता की भावना को विकसित करना रहा। इसके अतिरिक्त जिला पानीपत में कार्यरत आँगनवाडियों में भी पेंटिंग, खेल इत्यादि प्रतियोगिताएँ करवाई गई और बच्चों को प्रधानमंत्री का संबोधन भी सुनवाया गया।

Comments