Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


अधिवक्ता निखिल चुघ ने उपायुक्त (Deputy Commissioner) वीरेन्द्र कुमार दहिया से किया शिष्टाचार मिलन. अपनी कानूनी पुस्तक भेंट की.

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at April 13, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : अधिवक्ता निखिल चुघ ने जिला उपायुक्त (Deputy Commissioner) वीरेन्द्र कुमार दहिया (आईएएस) से शिष्टाचार मिलन कर अपनी पुस्तक “Legal Rights Every Citizen Must Know: FIR, Bail and Police Procedure Under India’s New Criminal Laws (BNSS 2023)” उन्हें भेंट की।

इस दौरान अधिवक्ता निखिल चुघ ने अपने उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य समाज के प्रत्येक नागरिक को कानूनी रूप से जागरूक और शिक्षित करना है। अधिवक्ता निखिल चुघ का मानना है कि सही कानूनी जानकारी के अभाव में लोग अक्सर अनावश्यक परेशानियों और उत्पीड़न का सामना करते हैं।

उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि हर नागरिक अपने अधिकारों को समझे, उनका सही उपयोग करे और किसी भी प्रकार की कानूनी परेशानी या उत्पीड़न का सामना न करे। साथ ही, लोग अपने कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहें और एक जिम्मेदार नागरिक बनें।

अधिवक्ता निखिल चुघ ने यह भी बताया कि वे युवाओं और आमजन तक सरल और व्यवहारिक भाषा में कानून की जानकारी पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं, ताकि समाज में कानूनी जागरूकता को बढ़ावा मिल सके।

यह भेंट पूर्णतः शिष्टाचार के रूप में की गई, जिसमें किसी प्रकार का प्रचार या समर्थन शामिल नहीं है।

Comments


Leave a Reply