Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व प्रदेश सरकार भारत के समस्त क्षत्रिय समाज का अपमान कर रही है : राणा


BOL PANIPAT : राजपूत धर्मशाला सैक्टर 6 पानीपत में क्षत्रिय समाज द्वारा आयोजित एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसको अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष व महाराणा प्रताप क्षत्रिय सभा पानीपत के वरिष्ठ उप प्रधान सतपाल राणा और महासचिव यशपाल राणा ने संबोधित करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व प्रदेश सरकार भारत के समस्त क्षत्रिय समाज का अपमान कर रही है आने वाले लोकसभा चुनाव में पूरे भारत का राजपूत समाज इकट्ठा होकर के भारतीय जनता पार्टी का विरोध करेगा सतपाल राणा ने कहा है कि गुजरात के राजकोट से केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने क्षत्रिय समाज की बहन बेटियों के खिलाफ जो अभद्र टिप्पणी की है उस समाज में काफी रोष है हमारी मांग है कि देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री इस अभद्र टिप्पणी के खिलाफ सार्वजनिक तौर पर राजपूत समाज से माफी मांगे और रूपाला का टिकट कट करके उसको पार्टी से बाहर किया जाए नहीं तो एक क्षत्रिय समाज भारतीय जनता पार्टी को केंद्र की सत्ता से बाहर कर देगा पहले चरण की वोटिंग में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से समाज ने भारतीय जनता पार्टी की विदाई तय कर दी है या तो बीजेपी का शीर्षक नेतृत्व जल्दी संभल जाए नहीं तो देश से और प्रदेश से भी इनका सफाया हो जाएगा समाज की बहन बेटियों के लिए हमारा समाज अपना सर कटवाने के लिए भी तैयार है परंतु अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा जो टिप्पणी इन्होंने की है उस समाज में काफी रोष है राणा ने कहा है कि क्षत्रीय समाज के हमारे नेता राज शेखावत और करणी सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना और क्षत्रीय महिलाओं की जो गिरफ़्तारी करके और हमारी पगड़ी उछालने का काम केंद्र सरकार ने किया है समाज उसको कभी भी माफ नहीं करेगा राणा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी राजपूत विरोधी है यह पार्टी हमारे को राजनीतिक और आर्थिक तौर पर खत्म करना चाहती है इसलिए हम अबकी बार इनका 400 पार का नारा है हमारा समाज उसको ब्रेक लगा करके 200 पर पहुंचा देगा राणा ने कहा है कि क्षत्रीय समाज ने बीजेपी का 400 सीटों का अश्वमेघ यज्ञ का घोड़ा जो उन्होंने देश में छोड़ा था हमने पकड़ कर के उसको खूंटे से बांध दिया है इस घोड़े को छुड़वाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को क्षत्रिय समाज से एक युद्ध लड़ना पड़ेगा उन्होंने कहा है कि हमारा समाज 36 बिरादरी को साथ लेकर के चलने वाला समाज है और अबकी बार हम भारतीय जनता पार्टी को धरातल से खत्म कर देंगे क्योंकि 36 बिरादरी हमारे साथ है राणा ने कहा है कि क्षत्रिय समाज कभी भी जातिवादी नहीं हो सकता उन्होंने कहा कि राजस्थान की बाड़मेर लोकसभा सीट से हमारा एक युवा चेहरा रविंद्र सिंह भाटी अपने दम पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहा है भारतीय जनता पार्टी उसको देशद्रोही साबित करने में लगी है क्षत्रिय कभी भी देशद्रोही नहीं हो सकता भारतीय जनता पार्टी को यह बात समझ लेनी चाहिए हमारा समाज कभी भी इसको बर्दाश्त नहीं करेगा इस अवसर पर सभा के महासचिव यशपाल राणा ने कहा है कि 9 मई को हरियाणा के अंबाला शहर में क्षत्रिय समाज का एक बहुत बड़ा सम्मेलन होगा जिसमें पूरे हरियाणा से समाज के लोग इकट्ठा होकर के भारतीय जनता पार्टी का बायकाट करने का कार्य करेंगे यशपाल ने कहा है कि राजपूत समाज भारतीय जनता पार्टी का कोर वाटर हुआ करता था परंतु भारतीय जनता पार्टी के शीर्षक नेताओं को अहंकार हो गया कि हम जिसको भी टिकट देंगे वह जीत जाएगा परंतु अबकी बार ऐसा नहीं होगा जिनको समाज चाहेगा वह जीतेगा हम निर्णायक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं यह इस अवसर पर युवा अध्यक्ष बृजेश उर्फ पिंटू राणा,जैसलमेर राणा,मैनेजर वीरेंद्र राणा,सचिव एडवोकेट आनंदपाल राणा,अध्यक्ष ओंकार राणा,उपाध्यक्ष जसवंत सिंह राणा,जसवीर राणा,एडवोकेट संजीव राणा,सुरेश राणा ददलाना,राजू राणा ददलाना,योगेश राणा,राम सिंह राणा,महेंद्र राणा,गौरव राणा,कुलदीप राणा, शमशेर सिंह राणा, राजेश ठेकेदार, राजेश राणा, बलदेव अरोड़ा हनुमान, सुधीर राणा, कृष्ण राघव अकबर सिंह राणा आदि लोग उपस्थित थे

Comments