28-29 अक्टूबर को अंबाला कैंट में होगी अग्निवीर महिला सेना पुलिस भर्ती
फिजिकल एवं मेडिकल चरण में हरियाणा, हिमाचल, चंडीगढ़ और दिल्ली की शॉर्टलिस्ट महिला अभ्यर्थी लेंगी भाग
BOL PANIPAT : 30 सितंबर। कर्नल, डायरेक्टर रिक्रूटिंग, आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस, अंबाला कैंट की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार 28 से 29 अक्टूबर 2026 को खड्गा स्पोर्ट्स स्टेडियम, अंबाला कैंट में अग्निवीर महिला सेना पुलिस भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण (फिजिकल एवं मेडिकल) का आयोजन किया जाएगा।
इस भर्ती प्रक्रिया में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश तथा केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ एवं दिल्ली की वे महिला अभ्यर्थी भाग ले सकती हैं, जो प्रथम चरण की कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन कॉमन परीक्षा में शॉर्टलिस्ट हुई हैं। अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। सभी उम्मीदवारों को सूचित किया गया है कि वे भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर अपनी लॉगिन आईडी से अपना एडमिट कार्ड चेक करें।
अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दिए गए निर्देशों का पालन करें। यदि किसी भी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आती है तो वे अपने सेना भर्ती कार्यालय में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं, ताकि उनकी समस्या का समाधान जल्द से जल्द हो सके।

Comments