चण्डीगढ़ के मनीमाजरा स्पोर्टस कॉम्पलैक्स में आयोजित करवाई जाएगी अखिल भारतीय सिविल सेवा रैसलिंग (पुरूष एवं महिला) खेल प्रतियोगिता
BOL PANIPAT , 24 फरवरी। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप पॉलीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय सिविल सेवा रैसलिंग (पुरूष एवं महिला) खेल प्रतियोगिता आगामी 5 मार्च से 8 मार्च 2022 तक चण्डीगढ़ के मनीमाजरा स्पोर्टस कॉम्पलैक्स में आयोजित करवाई जाएगी।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 2 मार्च होगी। इस प्रतियोगिता में महिला फ्री स्टाईल की टीम कम्पोजिशन 10, पुरूष फ्री स्टाईल टीम कम्पोजिशन 10, पुरूष ग्रेको रोमन का टीम कम्पोजिशन 10, महिला कोच का टीम कम्पोजिशन 1, महिला प्रबंधक का टीम कम्पोजिशन 1, पुरूष कोच का टीम कम्पोजिशन 2, पुरूष प्रबंधक का टीम कम्पोजिशन 1 रहेगा। इस प्रकार पूरा टीम कम्पोजिशन 35 होगा। हरियाणा राज्य की ओर से भाग लेने वाले कुश्ती खिलाडिय़ों का चयन तिथि व स्थान के अनुसार ही किया जाएगा तथा कुश्ती के खिलाडिय़ों का चयन करने के लिए सम्बंधित जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कमेटी के अध्यक्ष होंगे।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुश्ती की टीम (पुरूष एवं महिला) के चयन के लिए 28 फरवरी 2022 को रोहतक के सर छोटूराम स्टेडियम में प्रशिक्षुओं में रोहतक के कुश्ती प्रशिक्षक अशोक कुमार, कुश्ती प्रशिक्षक मंदीप कुमार, मैनेजर विजेन्द्र कुमार, कुश्ती प्रशिक्षक नीतू, झज्जर के कुश्ती प्रशिक्षक(मैनेजर) सुदेश कुमारी होगी।
उक्त तिथि को भाग लेने वाले अधिकारी व कर्मचारी प्रात: 10 बजे तक निर्धारित स्थान पर पहुंचना सुनिश्चित करें। आने व जाने का किराया सम्बन्धित विभाग या खिलाड़ी द्वारा ही वहन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की हिदायतानुसार बोर्ड, कारपेारेशन, पुलिस, बिजली बोर्ड और एचएसआईडीसी के कर्मचारी व अधिकारी भाग नहीं ले सकते। सिविल सेवा प्रतियोगिता से सम्बन्धित हिदायतें एचटीटीपीत्न//डीओपीटीडॉटजीओवीडॉटइन पर उपलब्ध हैं।

Comments