हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव की सभी तैयारियां पूर्ण: आरओ ब्रह्मप्रकाश
– निर्भीक, शांतिपूर्ण व पारदर्शिता पूर्वक चुनाव में 9 हजार 683 कुल मतदाता करेंगे मतदान
-मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम के 5 बजे तक निर्धारित
-सुविधाओं से परिपूर्ण होंगे सभी मतदान केंद्र
BOL PANIPAT, 15 जनवरी। हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव की तैयारियों को प्रशासन ने अंतिम रूप दे दिया है। निर्भीक, शांतिपूर्ण व पारदर्शिता पूर्वक चुनाव कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। वार्ड 23 के लिए होने वाले चुनाव के लिए 9 मतदान केंद्र बनायें गए है। जिन पर सभी तरह की बिजली पानी रैम्प व शौचालय की सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है।
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में 9 हजार 683 कुल मतदाता है। जिनमें पुरूष मतदाता 4 हजार 881 व महिला मतदाता 4 हजार 802 है। जो ईवीएम के माध्यम से मतदान करेंगे। मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम के 5 बजे तक निर्धारित है। चुनाव में एक पीठासीन अधिकारी, एक वैक्लपिक पीठासीन अधिकारी व दो पीठासीन अधिकारी होंगे।
निर्वाचन अधिकारी ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि मतदान के दिन ही सभी केंद्रों पर मतगणना होगी व विजेता प्रत्याशी से फार्म 19 भरवाया जाएगा। उसके पश्चात तत्काल मतों की गणना की जाएगी। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रत्याशी 100 मीटर की दूरी पर अपना टैंट लगा सकते है।
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव को लेकर दो रैंडामाईजेशन हो चुके है व दो होने बाकी है। उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर एक टे्रनिंग 18 जनवरी को होगी व उसी दिन ईवीएम का वितरण भी किया जाएगा। ईवीएम से संबंधित टे्रनिंग भी उसी दिन दी जाएगी।

Comments