बीन प्रतियोगिता 2 सितंबर को कुरूक्षेत्र में
BOL PANIPAT, 26 अगस्त। जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. सुनील बस्ताड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि कलां एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा की ओर से 2 सितंबर को सुबह 10 बजे मल्टी आर्ट कल्चर कला परिषद, कुरूक्षेत्र में राज्य स्तरीय बीन दलों की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी हरियाणा के मूल निवासी होने चाहिए और आधार कार्ड लाना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 75 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 60 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 50 हजार रुपये का होगा। इसके अतिरिक्त पांच सांत्वना पुरस्कार 10-10 हजार रुपये के दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रत्येक दल में 8 से 10 कलाकार व 3 से 4 बीन वादक होना जरूरी है। प्रस्तुति हरियाणवी लोक परिधान में देनी होगी। उन्होंने कहा कि इच्छुक प्रतिभागी 2 सितम्बर को मल्टी आर्ट कल्चर कला परिषद, कुरूक्षेत्र में पहुंचकर भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को यात्रा व दैनिक भत्ता नहीं मिलेगा।

Comments