हम सभी को रासायनिक पदार्थों वाले रंगों से बचना चाहिए : डा0 गिरीश
BOL PANIPAT : 17 मार्च आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में होली के पावन पर्व का आयोजन किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि रेनबो अस्पताल के डा0 गिरीश गुप्ता रहे।समारोह के विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी शशी शर्मा व राकेश पुनिया रहे।समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य मनीष घनगस ने की।समारोह का शुभारंभ दैनिक यज्ञ से किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों तुषार, नितिन, जितेन्द्र, विनय ने होली के त्योहार पर नाटक के जरिए लोगों तक संदेश पहुचाते हुए बताया है कि इस त्योहार पर पानी की अत्यधिक बर्बादी होती है तथा केमिकल युक्त रंग हमारी आखों चला जाए तो कितनी हानि पहुंचा सकता है।
विद्यालय के अध्यापकों व अध्यापिकाओं ने फूलों की रंगोली बनाकर लोगों को यह संदेश देने का प्रयास किया है कि होली को रंगों से न खेलकर फूलों के साथ खेला जाना चाहिए ।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डा0 गिरीश गुप्ता ने कहा कि होली का त्योहार हमारे देश का प्रमुख त्योहार है जो हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक परम्पराओं से जुड़ा हुआ है।इस पावन पर्व पर लोग एक दूसरे को रंग लगाकर गले मिलते है तथा बधाई देते हैं।
लेकिन वर्तमान समय में जिन रंगों का प्रयोग किया जा रहा है, मानव के लिए अत्यंत घातक सिद्ध हो रहा है। उन रंगों में ऐसे रसायनिक पदार्थों का प्रयोग किया जा रहा है। जिससे जब मनुष्य के शरीर पर लगाया जाता है तो वह उसकी त्वचा को काट देता है, जिससे मनुष्य को जलन होने लगती है। इसलिए हम सभी को इन रासायनिक पदार्थों वाले रंगों से बचना चाहिए तथा देश में पानी की समस्या भी धीरे धीरे बढती जा रही है।
इसलिए हम सभीको यह प्रण लेना चाहिए कि हम पानी का प्रयोग कम से कम करेगें।सभी लोग आपस में मिलकर रासायनिक पदार्थों से युक्त रंगों को छोड़कर फूलों की होली खेलकर इस पर्व को मनाएगें।
समारोह के अध्यक्ष प्राचार्य मनीष घनगस ने मुख्य अतिथि का विद्यालय पहुचने पर हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन किया तथा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह व शाॅल देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अनिल कुमार, जितेन्द्र सिंह, नवरत्न, प्रमोद ,संजय, साजन, सोनू वर्मा , सीमा, सन्तोष वर्मा , दिनेश शर्मा उपस्थित रहे।

Comments