Friday, September 11, 2026
Newspaper and Magzine


” मोटिवेशनल कोट्स ” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at December 7, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आईबी पीजी महाविद्यालय  के कंप्यूटर साइंस विभाग की बीसीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए कक्षा में ” मोटिवेशनल कोट्स ” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को काल्पनिक कोट्स बनाने थे। इस प्रतियोगिता में 11  विद्यार्थियों ने भाग लिया।विद्यार्थियों ने सक्सेस लाइफ, एजुकेशन,पॉजिटिविटी इत्यादि पर काल्पनिक कोट्स बनाए।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी, द्वितीय स्थान प्रिंस, तृतीय स्थान मुस्कान, नेहा ने प्राप्त किया।प्रतियोगिता का आयोजन प्रो. मोहित धीमान ने किया। प्रधानाचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है जोकि उनको भविष्य में उनके करियर चुनने में भी सहायता करता है। कंप्यूटर साइंस विभाग के अध्यक्ष डॉ विक्रम कुमार ने बच्चों के कार्य की सराहना की और कहा की ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है अतः विद्यार्थियों को ऐसी गतिविधियों में बढ़ – चढ़कर भाग लेना चाहिए।

Comments