बाइक व एक्टिवा चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार. चोरी की एक्टिवा सहित 10 बाइक बरामद.
BOL PANIPAT : 17 अगस्त 2022, सीआईए टू की टीम ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को काबू कर आरोपी के कब्जे से चोरी की एक एक्टिवा सहित 10 बाइक बरामद की है। आरोपी की पहचान अमन उर्फ काली निवासी झट्टीपुर समालखा पानीपत के रूप में हुई। पुलिस टीम ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया है। आरोपी बाइक चलाने का शौक पूरा करने के लिए बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ आरोपी ने बाइक चलाने का शौक पूरा करने के लिए बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया । आरोपी पिछले 5 महीने से बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने में सक्रिय था। शहर में विभिन्न स्थाना से एक्टिवा व बाइक चोरी कर आरोपी चलाने के बाद पेट्रोल खत्म होने पर जीटी रोड पर सिवाह के नजदीक खंडहर पड़ी बिल्डिंग में छुपाकर खड़ी कर देता था।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया मंगलवार को उनकी एक टीम गश्त के दौरान जीटी रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि चौटाला रोड पर संद्विगध किस्म को एक युवक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर बाइक सहित आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अमन उर्फ काली पुत्र कुलदीप निवासी झट्टीपुर समालखा पानीपत के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त बाइक करीब 25 दिन पहले गीता कालोनी में एक वर्कशॉप के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना शहर में अजय निवासी कवि की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। गहनता से पूछताछ में आरोपी ने जिला में विभिन्न स्थानो से एक्टिवा व बाइक चोरी की कुल 10 वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। एक्टिवा व बाइक चोरी की वारदातों बारे संबंधित थाना में मुकदमे दर्ज है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने चोरी की उक्त एक्टिवा व बाइकों को जीटी रोड पर सिवाह के पास एक खंडहर पड़ी बिल्डिंग से बरामद किया।
बाइक चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा व चोरीशुदा बाइक बरामद :
- आरोपी ने 29 जुलाई को गीता कालोनी में एक वर्कशॉप के बाहर से स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना शहर में अजय निवासी कवि की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- आरोपी ने 29 जून को लाल बत्ती चौक के पास मानसरोवर शोरूम के बाहर से प्लसर बाइक चोरी की। थाना शहर में आदित्य निवासी सहारनपुर यूपी हाल सैक्टर 11 पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- आरोपी ने 24 मई को रेलवे स्टेशन के बाहर पार्किंग से प्लेटिना बाइक चोरी की। थाना शहर में अनुप निवासी खानपुर कला सोनीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- आरोपी ने 4 अगस्त को देव नगर में घर के बाहर से एक्टिवा चोरी की। थाना शहर में सुनील निवासी राज मोहल्ला पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- आरोपी ने 14 जुलाई को एसडी स्कूल के बाहर से बाइक चोरी की। थाना शहर में सागर निवासी सनौली रोड पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- आरोपी ने 1 जून को गंगापुरी रोड पर ऋषि कालोनी में एक फैक्टरी के बाहर से अपाचे बाइक चोरी की। थाना चांदनी बाग में भूषण निवासी खटीक बस्ती पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- आरोपी ने 11 जुलाई को हाउसिंग बोर्ड कालोनी में घर के बाहर से स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना चांदनी बाग में बलराज निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- आरोपी ने 10 जुलाई को उझा गेट नलवा कालोनी में घर के बाहर से बजाज सीटी बाइक चोरी की। थाना चांदनी बाग में दीपक निवासी नलवा कालोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- आरोपी ने 3 मार्च 2021 को मंजू कालानी में घर के बाहर से स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना औद्योगिक सैक्टर 29 में जुबेर निवासी मंजू कालोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- आरोपी ने 4 मार्च को किला क्षेत्र से एक एचएफ डिलक्स बाइक चोरी की। थाना किला में आकाश निवासी बापौली पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

Comments