Thursday, July 23, 2026
Newspaper and Magzine


मकान बेचने के नाम पर 10 लाख रूपये की धोखाधड़ी मामले में तीसरे आरोपी को शामिल जांच कर गिरफ्तार किया.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 18, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 18 अप्रैल 2024,थाना सेक्टर 13/17 पुलिस ने नेहरू नगर तहसील कैंप निवासी युवक से मकान बेचने के नाम पर 10 लाख रूपये की धोखाधड़ी करने मामले में तीसरे आरोपी प्रदीप निवासी हनुमान कॉलोनी हाल डाबर कॉलोनी को शामिल जांच कर बुधवार को गिरफ्तार किया। आरोपी प्रदीप ने उक्त मामले में माननीय उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत ली हुई है।
थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी इंस्पेक्टर विलासा राम ने बताया कि मामले में नामजद आरोपी दंपति को पहले ही शामिल जांच कर गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी दंपति ने भी माननीय उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत ली हुई थी।

इंस्पेक्टर विलासा राम ने बताया कि योगेश पुत्र लीलाधर निवासी नेहरू नगर तहसील कैंप ने थाना सेक्टर 13/17 में शिकायत देकर बताया था कि वह मकान खरीदने लिए प्रोपर्टी डीलर प्रदीप निवासी महादेव कॉलोनी से मिला था। डीलर प्रदीप ने उसको सेक्टर 18 निवासी दंपति राजेश व पत्नी वर्षा रानी से मिलवाया। दंपति ने अपना सेक्टर 18 में स्थित 4 मरले का मकान बेचने की पेशकश की। मकान का सौदा तय होने पर 20 अप्रैल 2023 को उससे चेक के माध्यम से 10लाख रूपये लेकर एग्रीमेंट लिख कर दे दिया गया। मकान पर बैंक लोन था वह क्लीयर होने के बाद रजिस्टरी करवाने के लिए उसको कहा गया।

उसको कुछ समय बाद पता चला की दंपति ने उक्त मकान का 18 मार्च 2021 को अजय मलिक पुत्र सूरजमल से व 18 अगस्त 2022 को सतपाल पुत्र राय सिंह से सौदा किया हुआ है। इसके बाद वह डीलर व दंपति से मिला। तीनों पहले पैसे वापिस करने की बात कहते रहे बाद में पैसे देने से मना कर दिया और उसको जान से मारने की धमकी दी। डीलर व दंपति ने मिलकर साजिस रच मकान बेचने के नाम पर उससे 10 लाख रूपये धोखाधड़ी कर हड़प लिए। अजय मलिक ने भी अपने साथ हुई धोखाधड़ी बारे माननीय न्यायालय में केस दायर किया हुआ है। योगेश की शिकायत पर थाना सेक्टर 13/17 में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।

Comments