Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


ट्रैक्टर ट्राली चोर गिरोह का एक आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 19, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :19 अक्तूबर 2023, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने ट्रैक्टर ट्राली चोर गिरोह के एक आरोपी को काबड़ी रोड पर फ्लाई ओवर पुल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान विकाश निवासी देव नगर के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक काबड़ी रोड पर फ्लाई ओवर पुल के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान विकाश पुत्र हरपाल निवासी देव नगर के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने अपने दो अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर 17 सितम्बर की रात बरसत रोड पर धर्म काटा से एक ट्रैक्टर ट्राली चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना सेक्टर 13/17 में यतिन पुत्र सुभाष निवासी सेक्टर 13/17 की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि पूछताछ में आरोपी विकाश ने पुलिस को बताया कि वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए उसने व उसके दो अन्य साथियों ने मिलकर ट्रैक्टर ट्राली चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। चोरीशुदा ट्रैक्टर व ट्राली को आरोपियों ने यूपी के मेरठ में एक युवक को 60 हजार रूपए में बेचकर हासिल की नकदी को तीन हिस्सो में बाट लिया। आरोपी विकाश के हिस्से में 20 हजार रूपए आए थे।
पुलिस ने चोरीशुदा ट्रैक्टर ट्राली खरीदने वाले आरोपी व वारदात में संलिप्त फरार इसके दोनों साथी आरोपियों को काबू करने के लिए वीरवार को आरोपी विकाश को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

Comments