Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


पुलिस अधीक्षक  अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में पानीपत पुलिस की पहल. ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को दी नेम प्लेट और ग्रे ड्रेस

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 1, 2024 Tags: , , , , ,

– यूनिफॉर्म में वाहन चलाने की अपील, अपराध पर पूर्णत: अंकुश लगाने के लिए उठाया कदम
-सड़क सुरक्षा माह के पहले दिन जिला पानीपत पुलिस ने सामाजिक कार्य करने व यातायात नियमों का पालन करने वाले 35 ऑटो व ई रिक्शा चालकों को सम्मान स्वरूप दी ड्रेस

BOL PANIPAT : 01 जनवरी 2024 , सड़क दुर्घटनाओं को कम करने व आमजन को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक करने के जनवरी महीने को सड़क सुरक्षा माह के रूप मनाया जा रहा है। जिला पानीपत पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा माह के पहले दिन सोमवार को बाबरपुर ट्रेफिक थाना में कार्यक्रम का आयोजन कर ऑटो व ई रिक्शा चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
         एएसपी  मयंक मिश्रा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रहें। उन्होंने ऑटो व ई रिक्शा चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर उनकी पालना करने के लिए प्रेरित किया व वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए। इस अवसर पर शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से जिला यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का पालन करने वाले व सामाजिक कार्य करने वाले 35 ऑटो व ई रिक्शा चालकों को ड्रेस व नेम प्लेट देकर सम्मानित भी किया गया। इसमें उन महिला व पुरुष ऑटो चालकों को शामिल किया गया जिनकी उम्र 55 साल से ऊपर है या आर्थिक रूप से कमजोर थे। इसके साथ उनको भी शामिल किया गया जो छात्राओं व बुर्जुगों से किराया न लेकर सामाजिक कार्य कर रहे है। आगे भी ऐसे 100 और ड्राइवरों की पहचान कर सम्मानित किया जाएगा।

एएसपी मंयक मिश्रा ने कहा कि पुलिस अधीक्षक  अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पानीपत पुलिस आमजन को सुरक्षित महौल देने के लिए भरसक प्रयासरत है। इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा गत दिनों ऑटो व ई रिक्शा चालकों का रजिस्ट्रेशन कर चार अंक का युनिक कोड युक्त नंबर के स्टीकर लगाए गए। जिला में 6220 ऑटो व ई रिक्शा चालकों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। अब जिला में ऑटो की पहचान युनिक कोड नंबर से है। ऑटो या ई रिक्शा में अपराध होने की स्थिति में अब आरोपी को आसानी से पकड़ा जा सकता है। इसका मुख्य उद्देश्य अपराध को रोकना व महिलाओं में सुरक्षा की भावना पैदा करना है।

उप पुलिस अधीक्षक यातायात सुरेश कुमार ने ऑटो व ई रिक्शा चालकों से अपील करते हुए कहा की वे यातायात नियमों का पालन करें। निर्धारित स्थान पर ही ऑटो को रोक कर सवारियों को उतारे व चढाएं। यातायात के सभी नियमों का पालन कर शहर को जाम मुक्त करने में यातायात पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जिस भी ऑटो ई रिक्शा चालक ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नही कराया है उनको एक बार फिर से 10 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन करवाने का मौका दिया जा रहा है। इसके बाद बगैर रजिस्ट्रेशन के मिलने नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
           उन्होंने बताया कि जिला में ऑटो व ई रिक्शा चालकों की नेम प्लेट के साथ ग्रे रंग की ड्रेस है। चालक ड्रेस पहनकर ऑटो व ई रिक्शा चलाएं।  

इस अवसर पर बाबरपुर ट्रेफिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विकास चहल, विकास आहुजा, गोल्डी मलिक, बिंदू मनुजा, सुधीर छाबड़ा, महेंद्र मिड्ढा, अजय बतरा, इंद्रजीत मिड्ढा, अजय मलिक, अनिल मदान व काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Comments