Monday, September 21, 2026
Newspaper and Magzine


जिला सचिवालय परिसर में वाहनों की पार्किंग व्यवस्था के संचालन हेतु 22 सितंबर को होगी खुली बोली

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 21, 2026 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT, 21 सितंबर। उपयुक्त डॉक्टर हरीश कुमार वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सचिवालय परिसर में वाहनों की पार्किंग व्यवस्था के संचालन हेतु 1 अक्टूबर से 30 सितंबर तक ठेके पर दी जानी है। इसके लिए खुली बोली 22 सितंबर को दोपहर 12 बजे उपायुक्त कार्यालय के द्वितीय तल सभागार में आयोजित की जाएगी।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त बोली अतिरिक्त उपायुक्त पानीपत, उपमंडल अधिकारी (ना.), पानीपत, नगराधीश पानीपत तथा लेखाधिकारी उपायुक्त कार्यालय की देखरेख में करवाई जाएगी।

उपायुक्त ने बताया कि बोलीदाता को बोली देने के लिए निर्धारित तिथि से पूर्व जिला नाजर शाखा, उपायुक्त कार्यालय, पानीपत (प्रथम तल, कमरा नं. 109) में 1,00,000/- रुपये की धरोहर राशि का डिमांड ड्राफ्ट (उपायुक्त महोदय, पानीपत के नाम) जमा करवाना होगा।

उन्होंने बताया कि बोली होने के उपरांत सफल बोलीदाता को उसी समय तीन माह का किराया राशि एडवांस में जमा करवाना होगा। बोली को स्वीकार/अस्वीकार करने का अंतिम अधिकार उपायुक्त पानीपत को होगा। नीलामी की बाकी शर्तें मौके पर बताई जाएंगी।

Comments


Leave a Reply