Friday, June 12, 2026
Newspaper and Magzine


1 किलो 100 ग्राम गांजा सहित नशा तस्कर गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 20, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 20 फरवरी 2024, एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने बलजीत नगर नाका पर एक नशा तस्कर को 1 किलो 100 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अमित उर्फ सोनू निवासी रोहट सोनीपत हाल धूपसिंह नगर के रूप में हुई।

एंटी नारकोक्टिस सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम को सोमवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक पेदल बबैल रोड छोटू राम चौक की और से बलजीत नगर नाका की तरफ आ रहा है। युवक के पास मादक पदार्थ होने की संभावना है। पुलिस टीम ने बलजीत नगर नाका के नजदीक नाकाबंदी कर संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात छोटू राम चौक की और से एक युवक हाथ में प्लास्टिक की थेली लिए पैदल आते हुए दिखाई दिया।
युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर वापिस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अमित उर्फ सोनू पुत्र हरि श्याम निवासी रोहट सोनीपत हाल धूपसिंह नगर के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ अमित दहिया की मौजूदगी में तलाशी ली तो युवक के पास प्लास्टिक थेली से गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा का वजन करने पर 1 किलो 100 ग्राम पाया गया।

सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि आरोपी अमित उर्फ सोनू के खिलाफ थाना चांदनी बाग में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने पूछताछ के बाद मंगलवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments