Sunday, September 6, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत पुलिस ने “नशे से आजादी पखवाड़ा” के तहत विभिन्न स्थानों पर लोगों को नशे के दुष्परिणामों बारे जानकारी देकर जागरूक किया।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 23, 2022 Tags: , , , , ,

-नशे का सेवन किसी भी प्रकार से हितकारी नहीं है : इंस्पेक्टर विजय

BOL PANIPAT : 23 जून 2022, पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में 12 जून से 26 जून तक नशे के खिलाफ एक विशेष अभियान “नशे से आजादी पखवाड़ा” शुरू किया गया है। इस नशे से आजादी पखवाड़ा का उद्देश्य नशीली दवाओं के दुरुपयोग, अवैध तस्करी, नशीली दवाओं के बारे में जागरूकता फैलाना, ड्रग्स के दुरुपयोग को खत्म करना है। जिले में अभियान के सफल आयोजन के लिए पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन ने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, थाना प्रबंधक व चौकी इंचार्जों को विशेष दिशा निर्देश दिए हुए है। अभियान के तहत प्रतिदिन विभिन्न कॉलोनियों, गांवों व सार्वजनिक स्थानों पर जाकर पुलिस की टीमें लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देकर जागरूक कर रही है।

इसके अंतर्गत वीरवार को थाना सैक्टर 13/17 प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार व उनकी टीम ने जीटी रोड पर स्थित देवी लाल पार्क में पहुंच कर लोगों को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है, इस बुराई के खिलाफ सामाजिक आंदोलन चलाने की जरूरत है। इसलिए समाज का प्रत्येक नागरिक नशा मुक्त समाज बनाने में अग्रणी भूमिका अदा करें। उन्होनें बताया नशे के धंधे में संलिप्त कुछ लोग चंद पैसे कमाने के चक्कर में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, उन्हें कदापि सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे के प्रति आकर्षित करने के लिए नशा तस्कर तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं जिनसे युवाओं को नशे की चपेट में आने से बचाना होगा ताकि उनका जीवन व भविष्य खराब ना हो। उन्होनें लोगों से आह्वान किया कि नशे के खिलाफ इस युद्ध में आप लोग सच्चाई का साथ दें अगर किसी के परिवार या आस पड़ोस में कोई भी नशे का कारोबार करता है या नशे का सेवन करता है तो बगैर किसी संकोच के उसकी सूचना पुलिस को दें ताकि नशे जैसी बुराई को जड़ मूल से समाप्त किया जा सके। नशे का सेवन किसी भी प्रकार से हितकारी नहीं है

नशे के संबंध में जारी टोल फ्री नंबर के बारे भी जानकारी दी।

हर प्रकार के नशे की रोकथाम से संबंधित सूचना के लिए हरियाणा स्टेट नार्कोंटिक्स कंट्रोल ब्यूरों द्वारा निशुल्क हैल्पलाइन नम्बर 9050891508 जारी किया गया है। यह टोल फ्री हेल्पलाइन सेवा 24 घंटे उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त पानीपत एंटी नारकोटिक्स सैल के इंचार्ज के मोबाइल नम्बर 7419600124 या संबधित थाना प्रभारी, सीआईए प्रभारी या चौकी इंचार्ज के नंबर पर दे सकते हैं। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी और सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जायेगी।

Comments