वार्षिक जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता: पुरुष एकल मुक़ाबलों में दिशान्त अहलावत ने अकूल नांदल को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया
BOL PANIPAT : पानीपत क्लब में चल रही 13 वीं वार्षिक जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल मुक़ाबले खेले गये आज अंतिम दिन डिप्टी कमिश्नर वीरेंद्र कुमार दहिया और मुख्य अतिथि एस एस दत्त ने बच्चों को आशीर्वाद दिया और शुभकामनाएं दी । विजेता और उप विजेता को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। जो बच्चे आज जीते है वो राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे । आज के पुरुष एकल मुक़ाबलों में दिशान्त अहलावत ने अकूल नांदल को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया वही पुरुष युगल में आदित्य मलिक व कार्तिक मलिक की जोड़ी ने मोहित जागलान व विकास की जोड़ी को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया महिला अंडर 13 में सानवी और 17 में भक्ति प्रथम रहे अंडर 19 में आर्यन रावल ने भविष्य अहलावत को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रधान जुगल डावर , महासचिव दिनेश संदुजा ,ओ. पी. रानोलिया,सतीश महाजन,मुकेश मदान, सहदेव विज ,सुरेंद्र शर्मा ,अभिषेक वत्स ,विपिन शर्मा ,सुधांशु आदि सदस्य मौजूद थे ।

Comments